फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teddy Day 2024: हर टेडी बियर का होता है खास मतलब, तोहफे में मिले टेडी से समझें दिल की बात

Sat, 10 Feb 2024 10:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 10 Feb 2024 10:07 AM IST
सार

अगर आप अपने पार्टनर को टेडी बियर तोहफे में देना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि किस तरह का टेडी बियर आपके दिल की बात सही से उनतक पहुंचाएगा।

विज्ञापन
Teddy day 2024 know about teddy bear meaning for girls
टेडी डे 2024 - फोटो : amar ujala

Teddy Day 2024: 10 फरवरी को टेडी दिवस मनाया जाता है। टेडी दिवस के मौके पर लोग अपने प्रियजनों को तोहफे में टेडी बियर देते हैं। टेडी बियर एक ऐसा साॅफ्ट टाॅय है, जो देखने में सुदंर और प्यारा होता है और बच्चों व आमतौर पर लड़कियो को बहुत पसंद आता है। ऐसे में मोहब्बत के इस सप्ताह में लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या क्रश को इम्प्रेस करने और उनसे इजहार ए मोहब्बत के लिए टेडी बियर तोहफे में देते हैं। टेडी बियर प्रेम करूणा, सुरक्षा के अहसास का प्रतीक है। अलग-अलग तरह के टेडी बियर अलग अहसासों की अभिव्यक्ति करते हैं। 



टेडी बियर का रंग और डिजाइन कई तरह के संदेश देते हैं। ये संदेश प्यार का प्रस्ताव भी हो सकता है, दोस्ती की मजबूती का प्रतीक भी। लंच या लाॅन्ग ड्राइव पर ले जाने का मौका या प्रेमी की याद का प्रतीक भी हो सकता है। अगर आप अपने पार्टनर को टेडी बियर तोहफे में देना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि किस तरह का टेडी बियर आपके दिल की बात सही से उनतक पहुंचाएगा।

Teddy day 2024 know about teddy bear meaning for girls
टेडी डे 2024 - फोटो : डेमो

टेडी बियर देकर कहें दिल की बात
 
लाल रंग के टेडी बियर ने दिल पकड़ा हुआ हो तो इसका अर्थ है कि देने वाला शख्स आपको आई लव यू कर रहा है। यानी इस तरह का टेडी बियर प्यार के इजहार का प्रतीक होता है।  

लाल रंग के टेडी बियर के साथ चाॅकलेट हो तो अर्थ है कि इस रिश्ते को हमेशा के लिए पार्टनर जोड़ना चाहता है, यानी वह आपको शादी के लिए प्रपोज कर रहा है।

Teddy day 2024 know about teddy bear meaning for girls
टेडी डे 2024

गुलाबी रंग के टेडी बियर का मतलब है कि प्यार हो रहा है। यानी दोस्त आपकी ओर आकर्षित हो रहा है और इस रिश्ते को एक मौका देना चाहता है।

गुलाबी टेडी के साथ प्रेम पत्र होने का अर्थ है कि प्रेमी आपकी जरूरत को महसूस कर रहा है। वह आपका साथ चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teddy day 2024 know about teddy bear meaning for girls
टेडी डे 2024 - फोटो : social media

पीले रंग के टेडी बियर के साथ एक प्रेम पत्र होने का मतलब है कि प्रेमी आपको याद कर रहा है।

दो पिंक टेडी बियर एक साथ देने का अर्थ है कि वह आपके साथ वक्त बिताना चाहते हैं। मूवी या डेट के लिए आपसे पूछ रहे हैं।

दो लाल रंग के टेडी का अर्थ है कि पार्टनर आपसे लॉन्ग ड्राइव पर चलने और साथ में लंच करने के लिए पूछ रहा है।

तीन पीले रंग के टेडी बियर का डिजाइन गहरी दोस्ती का प्रतीक है।

विज्ञापन
Teddy day 2024 know about teddy bear meaning for girls
टेडी डे 2024 - फोटो : Social Media

टेडी बियर शेप के गिफ्ट

अगर आप साथी या दोस्तो को वैलेंटाइन डे के मौके पर टेडी बियर तोहफे में नहीं देना चाहते हैं तो टेडी बियर के शेप के दूसरे तोहफे भी दे सकते हैं। आजकल बाजार में टेडी बियर शेप के की-चेन, पेंडेंट, ब्रेसलेट आसानी से मिल जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed