फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते में जब दिखने लगें ये संकेत तो उठाने चाहिए ये कदम

Tue, 15 Oct 2019 09:50 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 15 Oct 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
signs that your relationship is ending

किसी भी रिलेशनशिप में कोई फौरन ब्रेकअप नहीं करता है। ब्रेकअप की अपनी वजह होती है। रिश्ते में ब्रेकअप तभी होता है जब रिश्ता बोझ लगने लगता है या फिर पार्टनर के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती है। लेकिन प्यार में जब आपका रिश्ता मानसिक तनाव का कारण बनने लगे या आपको महसुस होने लगे कि आपके रिश्ते में अब पहले जैसी खूबसूरती नहीं बची है तो आपको इससे तुरंत खत्म कर देना चाहिए। एक-दूसरे से अलग होना ही ऐसी स्थिति में समझदारी है। हालांकि इतना बड़ा फैसला लेना किसी के लिए आसान नहीं होता है। इसके बारे में आपको पहले से ही अच्छी तरह सोच लेना चाहिए। कई बार आप कंफ्यूज रहते हैं कि आप यह फैसला लें या ना लें। आइए जानते हैं आपको किन स्थितियों में ब्रेकअप कर लेना चाहिए?

signs that your relationship is ending
breakup for money - फोटो : unsplash.com

पार्टनर के साथ अक्सर झगड़ा
दरअसल, जब हम किसी भी रिश्ते को खत्म करने की सोचते हैं तो इसका मतलब साफ है कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां हमारे बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा होता। घरेलू झगड़े बढ़ जाते हैं और एक-दूसरे के प्रति कटुता की भावना विकसित हो जाती है। हम बिल्कुल भी एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसे में समझदारी यही है कि आप साथ रहने की जगह खुशी-खुशी एक-दूसरे से दूर हो जाएं क्योंकि हर इंसान जीवन में खुशी ही तलाशता है।

signs that your relationship is ending
Breakup - फोटो : Social Media

दिलचस्पी कम हो जाए
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जब रिश्ता शुरुआती दौर में होता है तो आप र्यादा मिलते-जुलते हैं और बातें करते हैं। लेकिन समय के साथ यह रोमांच खत्म होने लगता है। जब आप दोनों के बीच बात-चीत बंद हो गई हो और अपनी-अपनी जिंदगी में मशगूल हो गए हों, तो समझ लिजिए आपका पार्टनर आपमें दिलचस्पी खो रहा है। बेहतर होगा कि रिश्ते को अलविदा बोलिए और आगे बढ़िए।

विज्ञापन
विज्ञापन
signs that your relationship is ending

कद्र करना भूल जाए 
अगर आपका पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करना भूल जाए और आपको ऐसा महसूस होने लगे कि आपके बीच अब पहले की तरह प्यार नहीं रहा तो फौरन ब्रेकअप कर लेना चाहिए, क्योंकि  ऐसे रिश्ते में रहने से बेहतर है आप एक-दूसरे से दूर रहें। ब्रेकअप से पहले आपको अपने पार्टनर के विचारों को परिवर्तित करने की कोशिश करनी चाहिए, उससे बातचीत करनी चाहिए, अगर आपको लगता है कि संवाद के जरिए आपका रिश्ता फिर से मधुर हो सकता है तो आप अपने रिलेशनशिप को जारी रख सकते हैं।

विज्ञापन
signs that your relationship is ending
Breakup - फोटो : Social Media

अगर पार्टनर बेवफाई करे
रिश्ते में वफादारी बहुत जरूरी है। जब आप एक-दूसरे के प्रति वफादार नहीं हैं तो लाख कोशिशों के बाद भी आपका यह रिश्ता नहीं चल सकता है। वहीं अगर आप वफादार होंगों तो लाख मुश्किल क्यों न आ जाए आपका रिश्ता चलता रहेगा। अगर आपको भी ऐसा लगने लगा हो कि आपका पार्टनर आपके साथ बेवफाई कर रहा है तो बेहतर होगा कि आप खुद ही ब्रेकअप की पबल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed