प्यार को एक खूबसूरत एहसास कहते हैं। जब दो लोग रिश्ते में आते हैं या एक दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्हें जिंदगी खूबसूरत लगने लगती है। वहीं जिससे आप प्यार करते हैं, वह शख्स आपके जीवन में आ जाए या लाइफ पार्टनर बन जाए तो पूरी जिंदगी आसान हो जाती है। लेकिन कई बार लोग प्यार में इतने लकी नहीं होते। अक्सर जिसे आप पसंद करते हैं या प्यार करते हैं वह आपको बदले में प्यार नहीं करता। हो सकता है कि वह जिसे आप पसंद करते हों, वो भी आपको प्यार करता हो लेकिन आप दोनों एक दूसरे से दिल की बात न कह पा रहे हों। ऐसे में दूसरे की भावना न पता होने के कारण आप एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं। एकतरफा प्यार के कई फायदे हो सकते हैं लेकिन नुकसान भी कई हैं। एकतरफा प्यार आपके दिल और दिमाग पर हावी हो सकता है। सही और गलत की पहचान करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप एकतरफा प्यार के शिकार हो रहे हैं तो खुद से इन संकेतों से समझें एकतरफा प्यार।
Signs Of One Sided Love: ये हैं एकतरफा प्यार के संकेत, संभल जाएं वरना पड़ेगा पछताना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात-बात पर माफी मांगना
अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उस शख्स से कई बार माफी मांगते हैं। उस शख्स के नाराज होने का डर आपको लगा रहता है, इसलिए आप उनसे हर बात पर माफी मांगते हैं। प्यार में रूठना और मनाना भी शामिल है लेकिन एकतरफा प्यार में रूठने की स्थिति में आप नहीं होते। अपनी गलती मान लेते हैं।
रिश्ते में असुरक्षित महसूस करना
जब आप किसी से एकतरफा प्यार में होते हैं, तो अपने क्रश या दोस्त से रिश्ता टूटने का ख्याल आपके मन में बना रहता है। आप को हमेशा इस बात का डर रहता है कि वह किसी और कि ओर आकर्षित न हो जाएं। आपके मन में भी इस तरह की असुरक्षा की भावना है तो समझ लीजिए कि आप एकतरफा प्यार में हैं। समय रहते इसे दो तरफा कर लें या अपनी भावनाओं को संभाल लें।
स्टॉक करना
जब आप किसी से एकतरफा प्यार करते हैं तो आप उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। आप बार बार उनके सोशल मीडिया अकाउंट को चेक करते हैं। उनकी तस्वीरें, स्टेटस, लास्ट सीन नजर रखते हैं। आप उन्हें मैसेज या कॉल करके जानना चाहते हैं कि वह कब क्या कर रहे हैं।
मर्जी का ख्याल
एकतरफा प्यार में आप अपने पार्टनर या उस दोस्त की मन मर्जी को ही अपनी पसंद बना लेते हैं। आप का पूरा ध्यान इस बात पर होता है कि उन्हें क्या पसंद है, उनके मन मुताबिक हर चीज आप प्लान करते हैं।