फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Relationship Tips: बहुत कोशिश के बाद भी नहीं बन रही प्यार में बात और अब भी हैं सिंगल तो हो सकती है ये चार वजह

Sun, 20 Feb 2022 02:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Feb 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
Love Relationship Tips Know the 4 Reasons Why You Are Still Single
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

प्यार का सप्ताह बीत चुका है। प्यार करने वालों ने तो इस सप्ताह को काफी एंजॉय किया होगा लेकिन सिंगल लोग जो प्यार की तलाश में हैं, उनके लिए वैलेंटाइन वीक भी आम दिनों की तरह निकल गया हो। कई सिंगल लड़के लड़कियां अभी भी अपने प्यार की तलाश में होंगे। अक्सर लोग अपने सच्चे प्यार को पाने के लिए आसानी से किसी भी रिलेशनशिप में नहीं बंधना चाहते, लेकिन प्रेमी जोड़ों को देख उन्हें भी अपनी लाइफ में किसी खास शख्स की जरूरत महसूस होती है। कई बार वह किसी को पसंद करते हैं लेकिन उसके साथ उनकी बात आगे नहीं बढ़ पाती, तो कई बार लोग रिलेशनशिप में तो आ जाते हैं लेकिन उनका किसी न किसी कारण ब्रेकअप भी हो जाता है। ऐसे लोग जिनकी प्यार में बात नहीं बन पा रही और वह अब भी सिंगल हैं, उसके पीछे कुछ खास वजह हो सकती है। चलिए जानते हैं सिंगल होने की चार खास वजहें।

Love Relationship Tips Know the 4 Reasons Why You Are Still Single
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

परफेक्ट पार्टनर की तलाश 

कई लोग पार्टनर के तौर पर सबसे बेस्ट शख्स को डेट करना चाहते हैं। उनकी ख्वाहिश होती है कि उनका पार्टनर परफेक्ट हो। पार्टनर को लेकर अधिक उम्मीदें और सच्चे प्यार की तलाश रिलेशनशिप में निराशा बढ़ा सकती है। इस वजह से आप सिंगल रह सकते हैं।

Love Relationship Tips Know the 4 Reasons Why You Are Still Single
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : iStock

आपकी आदतें

कई लोग अपनी जिंदगी अपने मनमुताबिक जीते हैं। उन्होंने कुछ रूल्स खुद के लिए बना लिए होते हैं, जिनके कारण अगर वह किसी रिलेशनशिप में आ भी जाते हैं तो वह अपनी आदतों और रूल्स को नहीं बदलते। ऐसे में पार्टनर के साथ खुल कर जिंदगी न जी पाने के कारण लोग सिंगल ही रह जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Relationship Tips Know the 4 Reasons Why You Are Still Single
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : pixabay

सिंगल रहने की रट

अक्सर लोग अपने जीवन में किसी खास को तो चाहते हैं लेकिन सिंगल रहने की रट लगाएं रहते हैं। या तो वह सिंगल होने का रोना रोते हैं या फिर सिंगल रहने की जिद्द पर अड़े रहते हैं, क्योंकि उन्हें अपने सच्चे प्यार की तलाश होती है। दोनों ही स्थिति में आपको प्यार नहीं मिल पाता क्योंकि पहली स्थिति में लोग यह समझते हैं कि आप प्यार के लिए तरस रहे हैं और दूसरी स्थिति में आप की जिद के कारण अगर आपकी लाइफ में कोई आता भी है तो उसे आप खुद ही दूर कर देते हैं। 

विज्ञापन
Love Relationship Tips Know the 4 Reasons Why You Are Still Single
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

कूल बनने की कोशिश 

जो लोग सिंगल होने को बेहद बेफ्रिकी से जाहिर करते हैं, जैसे सिंगल फाॅरएवर, मैं तो हमेशा से ही सिंगल हूं, जैसी बातें कहते हैं, उनकी बातें लोगों के मन में यह वहम ला सकती हैं कि आप किसी को डेट करना ही नहीं चाहते या आप जल्दी किसी को पसंद नहीं करते। आपके इस बर्ताव के कारण आप सिंगल रह जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed