न पंडित के पास जाने की जरूरत, न राशिफल देखने की: जियोएस्ट्रो एप लॉन्च, राशिफल से दोषों तक की मिलेगी ये जानकारी

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 25 Nov 2026 04:56 PM IST
सार
  • जियो ने जियाएस्ट्रो एप लॉन्च किया है।
  • एआई ज्योतिषी से कर सकेंगे बातचीत।
  • जन्म कुंडली के आधार पर मिलेंगे जवाब।
  • चार भाषाओं में उपलब्ध है एप।
विज्ञापन
Jio Launches JioAstro AI App, Chat With an AI Astrologer Using Your Birth Chart
जियो ने लॉन्च किया जियोएस्ट्रो एप - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    टेलीकॉम और डिजिटल सर्विस के बाद अब रिलायंस जियो ने ज्योतिष की दुनिया में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने जियोएस्ट्रो नाम से नया एआई आधारित ज्योतिष एप पेश किया है। इस एप की खास बात है कि यहांयूजर्स को सिर्फ रोजाना का राशिफल नहीं मिलेगा, बल्कि वे अपनी जन्म कुंडली के आधार पर एआई ज्योतिषी से सीधे सवाल भी पूछ सकेंगे। एप ग्रहों की स्थिति, दशा, ज्योतिषीय योग और दोषों का विश्लेषण करने की सुविधा देता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।