Navratri 2nd Day Wishes in Hindi: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन देवी दुर्गा के 3 तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस वर्ष 22 सितंबर 2025 से शुरू हुई नवरात्रि का तृतीय दिन 24 अक्तूबर को पड़ रहा है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। मां चंद्रघंटा की सवारी बाघ है। उनका शरीर स्वर्ण के समान चमकीला, मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है। उनके इसी स्वरूप के कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।
Navratri Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा के मंत्र जाप से करें तृतीय नवरात्रि की शुरुआत, प्रियजनों को भेजें संदेश
navratri 2nd day wishes in hindi: यहां मां चंद्रघंटा की तस्वीरें, बीज मंत्र, पूजन मंत्र और आरती दी जा रही है, जिसे वाॅलपेपर के तौर पर सभी को भेजकर पूजन और जाप करें।
मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र
ऐं श्रीं शक्तयै नम:।
मां चंद्रघंटा पूजन मंत्र
पिंडजप्रवरारूढा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।
मां चंद्रघंटा की आरती
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम। पूर्ण कीजो मेरे काम।
चंद्र समान तू शीतल दाती। चंद्र तेज किरणों में समाती।
क्रोध को शांत बनाने वाली। मीठे बोल सिखाने वाली।
मन की मालक मन भाती हो। चंद्रघंटा तुम वरदानी हो।
सुंदर भाव को लाने वाली। हर संकट में बचाने वाली।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये। श्रद्धा सहित जो विनय सुनाए।
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं। सन्मुख घी की ज्योति जलाएं।
शीश झुका कहे मन की बाता। पूर्ण आस करो जगदाता।
कांचीपुर स्थान तुम्हारा। करनाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटूं महारानी। भक्त की रक्षा करो भवानी।
मां चंद्रघंटा का प्रिय भोग
मां चंद्रघंटा को खीर का भोग अर्पित करना बेहद शुभ और फलदायक माना जाता है। खासकर मखाने और केसर से बनी खीर उनकी पूजा में प्रमुख होती है। ये स्वादिष्ट और पौष्टिक भोग न केवल देवी को प्रिय होता है, बल्कि इसे खाने से भक्तों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।