फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पांच रोमांटिक बातें, जो लड़कियां हमेशा सुनना चाहेंगी

Mon, 28 Apr 2025 11:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 28 Apr 2025 11:01 AM IST
सार

सवाल है कि लड़कियों या महिलाओं को कौन सी बात सुनना अच्छा लगता है। वह क्या सुनकर खुश हो जाती हैं। आइए जानते हैं पांच रोमांटिक बातें जो हर लड़की हमेशा अपने साथी के मुंह से सुनना चाहती है।

विज्ञापन
Romantic things Wife always want to hear Romantic Baatein Jo Ladkiyan Sunna Pasand Karte Hain
पार्टनर से ये बातें सुनना चाहती हैं लड़कियां - फोटो : Adobe

Romantic Tips: प्यार जताने के लिए महंगे तोहफों या बड़े इवेंट्स की जरूरत नहीं होती। दिल से निकली मीठी बातें ही रिश्ते को मजबूत और खूबसूरत बनाती हैं। कभी-कभी कुछ मीठे शब्द दिल को छू लेते हैं। लड़कियां अक्सर अपने पार्टनर से ऐसी बातें सुनना पसंद करती हैं जो उन्हें खास, सुरक्षित और प्यारभरा महसूस कराएं। आप भी अपने जीवन में खास स्थान रखने वाली महिला से मिलने पर कुछ ऐसी बातें या लाइनें कहें जिसे सुनकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएं और आपकी बातें उनके दिल को छू लें। सवाल ये है कि लड़कियों या महिलाओं को कौन सी बात सुनना अच्छा लगता है। वह क्या सुनकर खुश हो जाती हैं। आइए जानते हैं पांच रोमांटिक बातें जो हर लड़की हमेशा अपने साथी के मुंह से सुनना चाहती है।

Romantic things Wife always want to hear Romantic Baatein Jo Ladkiyan Sunna Pasand Karte Hain
अपनी पत्नी या प्रेमिका से कहें ये बातें - फोटो : Adobe Stock

"तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी अधूरी है"

हर लड़की अपने पार्टनर के जीवन में एक खास स्थान चाहती है। वह चाहती है कि साथी इस बात को अपनाए कि उनके बिना वह अधूरा है। जब आप अपनी पत्नी या प्रेमिका को बताते हैं कि उसका होना आपकी जिंदगी को पूरा करता है, तो वह खुद को आपके जीवन का अहम हिस्सा महसूस करती है। यह छोटा सा वाक्य उसके दिल को गहराई से छू सकता है।

Romantic things Wife always want to hear Romantic Baatein Jo Ladkiyan Sunna Pasand Karte Hain
महिलाओं की करें तारीफ - फोटो : Adobe Stock

"तुम जैसी कोई और नहीं"

रिलेशनशिप में कई बार लोग अपने साथी की दूसरी महिलाओं से तुलना करते हैं या वह चाहते हैं कि उनकी पार्टनर भी किसी दूसरी महिला की तरह व्यवहार करे। लेकिन जब आप उन्हें महसूस कराते हैं कि वह खास हैं, दूसरों से अलग हैं तो उन्हें ये बात अच्छी लगती है। हर लड़की अपने पार्टनर से सुनना चाहती है कि वह अनोखी है और उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। ये सुनकर उनका आत्मविश्वास और आपके लिए प्यार दोनों बढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Romantic things Wife always want to hear Romantic Baatein Jo Ladkiyan Sunna Pasand Karte Hain
उसकी खुशी में तलाशें अपनी खुशी - फोटो : Adobe

"तुम्हारी खुशी में मेरी खुशी है"

लड़की के चेहरे पर मुस्कान लाने का सबसे प्यारा तरीका है उसकी मुस्कान की तारीफ करना। जब आप अपनी पत्नी या प्रेमिका को बताते हैं कि उनकी खुशी आपके लिए कितनी मायने रखती है तो उन्हें बेहद खास होने का एहसास होता है।

विज्ञापन
Romantic things Wife always want to hear Romantic Baatein Jo Ladkiyan Sunna Pasand Karte Hain
साथ देने का करें वादा - फोटो : Adobe

"मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं"

हर लड़की एक ऐसा साथी चाहती है जो उनका हमेशा साथ दें। सपोर्ट और साथ देने का वादा एक लड़की के दिल को बहुत सुकून देता है। यह भरोसा दिलाना कि चाहे जैसी भी स्थिति हो, आप उसके साथ रहेंगे। यह आपके रिश्ते को और मजबूत बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed