फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2023: 26 जनवरी पर स्कूल कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहा बच्चा तो इस तरह कराएं तैयारी

Thu, 26 Jan 2023 12:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 26 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2023 Tips To Boost Confidence In Child Performing on 26 january Celebration In School
बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स - फोटो : istock

Republic Day 2023: भारत के सबसे प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों में से एक गणतंत्र दिवस आने वाला है। गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल और निजी दफ्तरों में 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। इस मौके पर देशभर के स्कूलों में जश्न मनाते हैं। देशभक्ति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है, जिसमें छात्र छात्राएं उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हैं। जिन स्कूलों में 26 जनवरी के मौके पर कार्यक्रम होना है, वहां तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चे प्रस्तुति के लिए तैयारी कर रहे हैं। इनमें से कई सारे बच्चे ऐसे होंगे जो पहली बार स्कूल फंक्शन में प्रतिभाग कर रहे होंगे। ये बच्चे मंच पर प्रस्तुति तो देना चाहते हैं लेकिन डर या नर्वस होने के कारण अपनी परफॉर्मेंस भूल जाते हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल के कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति के लिए बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स को अपनाया जा सकता है। कुछ तरीकों से अध्यापक और माता पिता बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं, ताकि स्कूल कार्यक्रम में स्पीच देने से लेकर, नाटक, गीत या नृत्य कार्यक्रम में वह अच्छे से प्रतिभाग ले सकें।


 

Republic Day 2023 Tips To Boost Confidence In Child Performing on 26 january Celebration In School
तारीफ करें - फोटो : Istock

प्रशंसा से बेहतर बनेगा बच्चा

आत्मविश्वास की कमी तब होती है, जब बच्चे को लगता है कि वह गलत प्रस्तुति दे रहा है या अच्छा नहीं कर रहा। उसका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जरूरी है कि बच्चे की तारीफ करें। तारीफ मिलने पर वह और अधिक अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। बच्चे की गलतियां निकालने या डांटने के बजाए उनकी थोड़ी सी तारीफ मनोबल को बढ़ावा देती है।

Republic Day 2023 Tips To Boost Confidence In Child Performing on 26 january Celebration In School
अभ्यास कराएं - फोटो : istock

अभ्यास है जरूरी

बच्चा स्कूल कार्यक्रम में अच्छी प्रस्तुति तब दे पाएगा, जब वह पूरी तरह से निश्चिंत हो कि उसे पूरा प्रोग्राम याद है। इसके लिए जरूरी है कि बच्चा अच्छे से अभ्यास करें। माता पिता और शिक्षकों को बच्चे के अभ्यास के लिए समय देने की जरूरत है। उन्हें अकेले प्रैक्टिस करने देने के बजाए कुछ समय दें। बच्चे को उनकी प्रस्तुति रिकॉर्ड करके दिखाएं और खुद से कमियों को समझने दें, ताकि अगली प्रस्तुति में वह गलती न दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2023 Tips To Boost Confidence In Child Performing on 26 january Celebration In School
बच्चे पर दबाव न बनाएं - फोटो : istock

दबाव न डालें

स्कूल कार्यक्रम को लेकर बच्चे को अभ्यास कराते समय उन पर अधिक दबाव न बनाएं। अपनी महत्वाकांक्षाओं का बोझ बच्चे पर न डालें। प्रोत्साहित करें लेकिन दबाव न बनाएं। लगातार बच्चे से अभ्यास कराने से वह डर जाएंगे और आपकी आकांक्षाओं पर खरा न उतर पाने के डर से हड़बड़ाहट में गलतियां कर सकते हैं।

विज्ञापन
Republic Day 2023 Tips To Boost Confidence In Child Performing on 26 january Celebration In School
बच्चे की क्षमता को समझें - फोटो : iStock

बच्चे की क्षमता को समझें

गणतंत्र दिवस के लिए स्कूल कार्यक्रम में बच्चा प्रतिभाग करना चाहता है तो उसकी क्षमता को समझकर ही प्रस्तुति तैयार कराएं। बच्चा गाना गाने में अच्छा है तो उसकी प्रस्तुति भी संगीत की हो ना कि डांस की। बच्चे की काबिलियत और उनकी पसंद को समझें ताकि वह अपनी प्रस्तुति को एंजॉय कर सकें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed