फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2023: बच्चों को बनाना है आदर्श नागरिक तो सिखाएं देशप्रेम, अपनाएं ये टिप्स

Wed, 25 Jan 2023 05:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Jan 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2023 Parenting Tips To Make Children Ideal Citizens, Developing Citizenship Skill in Hindi
बच्चों को सिखाएं देशप्रेम - फोटो : amar ujala

Republic Day 2023 Parenting Tips: गणतंत्र दिवस आने वाला है। प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाता है। यह भारत के प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। दशकों तक भारत अंग्रेजी हुकूमत का गुलाम रहा। हालांकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और भारतीय युवाओं ने मिलकर देश की आजादी का सपना देखा और इस आजादी को पाने के लिए बहुत संघर्ष किए। 1947 में देश आजाद हुआ। लगभग तीन साल बाद भारत एक गणतांत्रिक राष्ट्र बना। आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 में भारत में संविधान लागू हुआ। इस दिन को लोग बेहद गर्व के साथ मनाते हैं। हालांकि बच्चों के लिए महज यह एक छुट्टी का दिन होता है। जितने उत्साहित बच्चे होली, दिवाली, क्रिसमस और ईद के त्योहार पर होते हैं, क्या उतना ही उत्साह राष्ट्रीय पर्वों को मनाने के लिए भी दिखता है? बच्चों को एक दूसरे से जोड़ने, देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए हर अभिभावक को उन्हें कुछ ऐसी बातें सिखानी चाहिए जो भविष्य में उन्हें एक आदर्श नागरिक बना सकें। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे को देशप्रेम की ओर अग्रसर करें। आइए जानते हैं बच्चे को भविष्य में एक आदर्श नागरिक बनाने और देशप्रेम सिखाने के कुछ तरीके। 

Republic Day 2023 Parenting Tips To Make Children Ideal Citizens, Developing Citizenship Skill in Hindi
बच्चों को सिखाएं देशप्रेम - फोटो : पीटीआई

बच्चे को सुनाएं आजादी की कहानी

अक्सर माता पिता या घर के बड़े बच्चों को रात में सुलाने के लिए कहानियां सुनाते हैं। राजा रानी या जंगल के जानवरों की कहानी तो कई बार सुनाई होगी, लेकिन बच्चों को देश के बारे में भी बचाएं। अपनी कहानियों में स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनों के किस्से, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और नेता जी सुभाष चंद्र बोस जैसे आंदोलनकारियों के किस्से कहानियां सुनाएं। इससे बच्चे भारत के इतिहास के बारे में भी जानेंगे और कुछ प्रेरणादायक सीख सकेंगे।

Republic Day 2023 Parenting Tips To Make Children Ideal Citizens, Developing Citizenship Skill in Hindi
राष्ट्रीय पर्वों को उत्साह से मनाएं - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय पर्वों को उत्साह से मनाएं

जिस तरह दिवाली और होली के पर्व को लेकर घर में चहल पहल रहती है और हर कोई उत्साहित रहता है, वैसा ही उत्साह राष्ट्रीय पर्वों को लेकर भी दिखाएं। जब बच्चा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर भी वही उत्साह देखेगा तब वह इन दिनों के महत्व को समझ सकेगा और जीवनभर राष्ट्रीय पर्वों को याद रखने के साथ ही गर्व से मनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2023 Parenting Tips To Make Children Ideal Citizens, Developing Citizenship Skill in Hindi
स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम - फोटो : pratapgarh

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में हों शामिल

स्कूल में होने वाले गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में बच्चों को प्रतिभाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। अगर सोसायटी में इस मौके पर कोई कार्यक्रम हो रहा है, तो उसमें बच्चों को भी शामिल होने दें। इस दौरान वह नाटक, भाषण या अन्य कार्यक्रमों से देश और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जान पाएंगे।

विज्ञापन
Republic Day 2023 Parenting Tips To Make Children Ideal Citizens, Developing Citizenship Skill in Hindi
देशभक्ति के जज्बे से भरे गाने - फोटो : फाइल

देशभक्ति के गाने याद कराएं

बच्चों को फिल्मी संगीत बहुत जल्दी याद हो जाते हैं। उनकी कविताओं या गाने की लिस्ट में देशभक्ति गानों को शामिल करें। राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत सुनाएं और याद कराएं। उन्हें इन देशभक्ति गानों के बारे में बताएं। बच्चों को देशभक्ति से जुड़ी फिल्में भी दिखा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed