फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: हर वक्त दूसरों को खुश रखना संभव नहीं, जानें ऐसी स्थिति में क्या करें

Mon, 15 Jul 2024 08:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 15 Jul 2024 08:45 AM IST
सार

यह सच है कि हमें अपने आस-पास के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए, लेकिन आपकी अपनी प्राथमिकताएं भी तो अहमियत रखती हैं, जिनको नजरअंदाज करके हमेशा ही दूसरों को खुश करना या रखना संभव नहीं है। तो ऐसी स्थिति में क्या क

विज्ञापन
Relationship Tips To Overcome The Urge To Always Want To Impress Others
Relationship - फोटो : Istock

विनीता



आज हर कोई सामाजिक दबाव से जूझ रहा है। लोग क्या कहेंगे? और कई बार इसी ‘डर’ से हम कुछ नया नहीं कर पाते।

सोना की तबियत ठीक नहीं है और आज उसकी दोस्त सौम्या के भाई की शादी है। सोना का पति विनय उसे शादी में जाने के लिए मना कर रहा है, लेकिन सोना है कि कुछ सुन ही नहीं रही और बस बोले जा रही है कि “उसने बड़े प्यार से बुलाया है, मुझे जाना ही होगा, वरना उसे बुरा लगेगा।” विनय सोना को बोल रहा है कि “एक बार तुम सौम्या को अपनी स्थिति बता कर तो देखो, वह जरूर समझेगी।” आप भी कभी न कभी ऐसी स्थिति में जरूर फंसी होंगी। यह सच है कि हमें अपने आस-पास के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए, लेकिन आपकी अपनी प्राथमिकताएं भी तो अहमियत रखती हैं, जिनको नजरअंदाज करके हमेशा ही दूसरों को खुश करना या रखना संभव नहीं है। तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?

Relationship Tips To Overcome The Urge To Always Want To Impress Others
प्यार से इनकार - फोटो : Pexel

प्यार से इनकार

कुछ लोग सामाजिक दबाव में आकर दूसरों की हर बात बिना सोचे-समझे ही मान लेते हैं, लेकिन आप ऐसी गलती न करें। अगर खराब सेहत, बच्चों की परीक्षा या अन्य किसी वजह से आप अपने पारिवारिक या सामाजिक समारोह में जाने में असमर्थ हैं तो जिसने आपको आमंत्रित किया है, उसे प्यार से इनकार करें। उसे अपनी परेशानी बताएं। इससे उसे बुरा भी नहीं लगेगा और आपकी समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Relationship Tips To Overcome The Urge To Always Want To Impress Others
Stress Woman - फोटो : pexel

मन की उधेड़बुन

कुछ लोगों को बहुत ज्यादा सोचने की आदत होती है। कोई उनसे कुछ भी नहीं कहता, फिर भी वे यह सोचकर परेशान रहते हैं कि अगर मैंने ऐसा किया तो पता नहीं, वह व्यक्ति मेरे बारे में क्या कहेगा? ऐसी स्थिति में आप हमेशा खुद को ही दोषी समझने लगती हैं, जिस कारण आप बेवजह ही सामाजिक दबाव महसूस करती हैं और तनावग्रस्त रहती हैं। इसलिए खुद को हमेशा दोषी न मानें और इस आदत को छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips To Overcome The Urge To Always Want To Impress Others
थोड़ा खुद का साथ - फोटो : freepik

थोड़ा खुद का साथ

लोगों से मिलना-जुलना, बातचीत करना और पार्टियों में जाना आपके सामाजिक व्यवहार का जरूरी हिस्सा है। लेकिन कई बार व्यक्ति थोड़ा वक्त खुद को भी देना चाहता है, दोस्तों के साथ कहीं पिकनिक या आउटिंग पर जाने के बजाय कुछ पल अपने परिवार के साथ सुकून से बिताना चाहता है। इसमें कोई बुराई भी नहीं है, इसलिए अपने लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।

विज्ञापन
Relationship Tips To Overcome The Urge To Always Want To Impress Others
Stress Woman - फोटो : Pexel

दबाव की सीमा

अति किसी भी चीज की बुरी होती है। सामाजिक नियमों को पूरी तरह नकार देना या अपनी खुशियों को त्याग कर सामाजिक दबाव के भय में जीना, दोनों ही अति हैं और गलत हैं। इसलिए संयम के साथ संतुलित मार्ग पर चलें। अब सवाल है कि सामाजिक दबाव की सीमा कौन निर्धारित करेगा? इसके लिए व्यक्ति को स्वविवेक से तय करना चाहिए कि उसके लिए क्या जरूरी है और किन बातों की परवाह उसे नहीं करनी चाहिए।

मन का विश्वास कम न हो

समाजशास्त्री डॉ. ऋतु सारस्वत बताती हैं, हम सब सामाजिक प्राणी हैं और समाज से पूरी तरह कट कर नहीं रह सकते। ऐसे में सामाजिक दबाव को पूरी तरह अस्वीकारना असंभव है। अक्सर ही अत्यधिक सामाजिक दबाव में जीने वाले व्यक्ति का मन कुंठित हो जाता है, जिससे उसे चिंता, तनाव और अवसाद जैसी मनोवैज्ञानिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। साथ ही उनका आत्मविश्वास कमजोर होता है और उन्हें हमेशा सामाजिक स्वीकृति की जरूरत महसूस होती है। ऐसे व्यक्तियों को अक्सर सामाजिक दबाव अधिक महसूस होता है। इसके विपरीत जो लोग आत्मविश्वासी होते हैं, वे सही-गलत की पहचान करके अपने लिए स्वयं उचित निर्णय लेते हैं। ध्यान रखें, व्यक्ति से ही समाज बनता है, इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को पहचान कर बिना किसी दबाव के निर्णय लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed