Tips For Wedding: मुकेश अंबानी की सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ-साथ फेरे लिए। इस शादी में शामिल होने के लिए विदेश से भी कई दिग्गज आए। वहीं शादी के बाद शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में पीएम मोदी तक शरीक होने पहुंचे। इस शाही शादी के रस्में कई महीनो पहले से ही शुरू हो गई थी।
Tips For Wedding: अपने घर की शादी को भी बनाना है रॉयल तो अनंत अंबानी के विवाह से लें ये टिप्स
अगर आप भी अपने घर की शादी को रॉयल बनाना चाहती हैं तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट से टिप्स लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ों और ज्वेलरी का रखें ध्यान
शादी को रॉयल बनाने के लिए सभी परिवारवालों और मेहमानों को अपने कपड़ों और ज्वेलरी का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। खासतौर पर ध्यान रखें कि शाही शादी में रंग थोड़े चटक होने चाहिए। चटक का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप लाल, नीले रंग ही पहनें। यहां चटक रंगों से मतलब बस ये ही कपड़ों में चमक होनी चाहिए। इसके साथ ही अपने कपड़ों के हिसाब से ज्वेलरी भी हैवी ही पहनें।
शाही शादी के लिए सही जगह का चयन करना बेहद जरूरी है। ध्यान रखें कि जिस स्थान पर शादी हो रही हो, वहां की सजावट आपकी थीम के अनुकूल हो। इस स्थान की सजावट में असली फूलों का चयन करें। इसके साथ ही शाही झूमर, कालीन, और पारंपरिक चीजों का ही उपयोग करें।
अपनी संस्कृति को दिखाएं
जिस तरह से अनंत अंबानी की शादी में सभी बड़े संतों को बुलाया गया था, हर रस्म को पूरे पारंपरिक तरह से निभाया गया था, ठीक उसी तरह से आप भी अपने गुरुओं को विवाह मे आमंत्रित कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने घर की रस्मों को पूरी रीति-रिवाज के साथ निभाएं।
सभ्यता से जुड़ा हो भोजन
आजकल लोग शादी की दावत में अनगिनत देशी-विदेशी पकवानों को रखते हैं, लेकिन आप चाहें तो ऐसे पकवानों का चयन कर सकते हैं, जो भारतीय संस्कृति से जुड़े हों। इसके साथ आप भारत के साथ-साथ अन्य विदेशों के खास पकवानों को भी दावत में शामिल कर सकते हैं।