फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips To Impress Girl: किसी लड़की को इंप्रेस करना है आसान, बस याद रखें ये चार बातें

Wed, 02 Mar 2022 03:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 02 Mar 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips For Boys To Impress Girl Men Should Leave Four Habits
लड़की को इंप्रेस करने के लिए टिप्स - फोटो : pixabay

किसी भी रिश्ते में बंधने के लिए जरूरी होता है, एक दूसरे को अच्छे से जानना। अक्सर ऐसा होता है कि लोग रिलेशनशिप में तो आ जाते हैं और शुरुआती दिनों में खुश भी होते हैं। प्यार बढ़ना शुरू होने लगता है लेकिन धीरे धीरे आप अपने पार्टनर के बारे में ऐसी बातें या उनकी ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं होती। लड़को के साथ खासकर ऐसा होता है कि उनके प्रपोजल को लड़की उनकी कुछ आदतों की वजह से रिजेक्ट कर देतीं हैं या फिर अगर रिलेशनशिप में होती हैं तो ब्रेकअप कर लेती हैं। अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपकी किन आदतों के कारण वह आपको पसंद नहीं करेगी या आपके प्यार को रिजेक्ट कर देगी? ताकी समय रहते आप अपनी उन आदतों को सुधार सकें। तो चलिए जानते हैं कि लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदत पसंद नहीं है और लड़के को किसी लड़की को इंप्रेस करने के लिए किन आदतों को छोड़ना चाहिए?

Relationship Tips For Boys To Impress Girl Men Should Leave Four Habits
झगड़ा और अधिक गुस्सा करना  - फोटो : istock

झगड़ा और अधिक गुस्सा करना 

कई लड़कों की आदत होती है कि वह काफी झगडालु होते हैं। उनकी नाक पर गुस्सा रहता है। छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाना, चिल्लाकर बात करना, मारपीट करना उनकी आदत होती है। काॅलेज -कार्यालय हर जगह उनके गुस्से की वजह से उनकी इमेज खराब होती है। वहीं जिस लड़की को आप पसंद करते हैं उसके सामने भी आपकी छवि खराब हो सकती हैं। इसलिए झगड़ा और मारपीट करने की आदत को बदल लें। 

Relationship Tips For Boys To Impress Girl Men Should Leave Four Habits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नशा करना 

अक्सर लड़के धूम्रपान करते हैं। सिगरेट के अलावा अल्कोहल का भी सेवन करते हैं। अधिकतर लड़कियों को नशा करने वाले लड़के पसंद नहीं होते। खासकर अगर आप उनके सामने ऐसा करते हैं तो वह आपसे दूरी बनाए रखने में ही भलाई समझती हैं। ये आदत आपको आपके प्यार से दूर कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips For Boys To Impress Girl Men Should Leave Four Habits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गलत शब्दों का इस्तेमाल 

कुछ लड़कों की बुरी आदत होती है कि वह बात बात पर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो उन्हें नहीं बोलने चाहिए। बात बात पर गाली देना या अपशब्द कहना उनकी लव लाइफ पर असर डाल सकता है। लड़कियां अपशब्द बोलने वाले लड़कों से दूर रहना पसंद करती हैं। 

विज्ञापन
Relationship Tips For Boys To Impress Girl Men Should Leave Four Habits
साफ सफाई न करना - फोटो : Pixabay

साफ सफाई न करना

कई लड़को का कमरा हमेशा बिखरा रहता है। लड़के कमरे या घर पर गंदगी, गंदे कपड़े व जूते या खुद को अस्वच्छ रखते हैं। वह खुद की स्वच्छता का भी ध्यान नहीं देते। जिससे उनका लुक भी खराब लगता है। साफ सफाई न करने वाले लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed