फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: इन 5 कमेंट से सबसे ज्यादा दुखता है लड़कियों का दिल, कहने से पहले 100 बार सोच लें

Tue, 13 May 2025 02:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 May 2025 02:28 PM IST
सार

things not to say to girls यहां ऐसे कुछ सामान्य कमेंट्स या टिप्पणियां दी जा रही हैं, जो लड़कियों को अक्सर सुननी पड़ती हैं और जो वास्तव में उन्हें दुख पहुंचा सकती हैं। अगली बार कुछ कहने से पहले सोचें कि आपके द्वारा कही गई कौन सी बात या कमेंट किसी महिला को आहत कर सकती है।

विज्ञापन
Relationship Tips Things Not To Say To Girls 5 Comments That Deeply Hurt Most Girls
इन बातों से लड़कियों का दिल दुखता है - फोटो : adobe

Things Not To Say To Girls: भारत जैसे पित्त सत्तात्मक या पुरुष प्रधान देश में आज भी महिलाओं को कई मौकों पर ऐसी टिप्पणियां या कमेंट सुनने को मिलती हैं जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। कई बार लोग अनजाने में या मजाक में ऐसी बातें कह जाते हैं जो लड़कियों को भीतर तक आहत कर देती हैं। महिलाओं पर उनकी आत्मनिर्भरता, शरीर, पहनावे या निजी निर्णयों पर टिप्पणी करना बेहद आम बात है। लड़कियों से जुड़े जुमलों और टिप्पणियों को मज़ाक में कह देना आसान है, लेकिन उनके मन में यह लंबे समय तक टीस बनकर रह जाते हैं। आपकी टिप्पणी उनके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती हैं। यहां ऐसे कुछ सामान्य कमेंट्स या टिप्पणियां दी जा रही हैं, जो लड़कियों को अक्सर सुननी पड़ती हैं और जो वास्तव में उन्हें दुख पहुंचा सकती हैं। अगली बार कुछ कहने से पहले सोचें कि आपके द्वारा कही गई कौन सी बात या कमेंट किसी महिला को आहत कर सकती है।



 

Relationship Tips Things Not To Say To Girls 5 Comments That Deeply Hurt Most Girls
लड़की होकर इतनी देर बाहर क्या कर रही थी? - फोटो : adobe

लड़की होकर इतनी देर बाहर क्या कर रही थी?

परिवार, रिश्तेदार या समाज का एक बड़ा वर्ग आज भी यह मानता है कि लड़कियों को देर रात घर से बाहर नहीं रहना चाहिए। फिक्र या सुरक्षा की दृष्टि से यह बात गलत नहीं लेकिन क्योंकि आप लड़की हैं, इसलिए आप देर रात बाहर नहीं रह सकती, ये बात उन्हें चुभ जाती है। कई बार लोग महिला से पूछ लेते हैं, "इतनी देर से क्यों आई? लड़की होकर बाहर इतनी देर तक क्या कर रही थी?" इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ उनके फैसले पर सवाल करती है, बल्कि उनके स्वतंत्र होने के अधिकार पर भी प्रश्न उठाती है।

Relationship Tips Things Not To Say To Girls 5 Comments That Deeply Hurt Most Girls
"शादी की उम्र हो रही है" - फोटो : Adobe

"शादी की उम्र हो रही है"

लड़कियां जब पढ़ाई पूरी कर लेती हैं तो मान लिया जाता है कि उनकी शादी की उम्र हो गई है। उन से भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करने के बजाय अक्सर लोग सवाल करते हैं, "शादी कब कर रही हो? अब तो उम्र हो गई है।" किसी की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करना उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Things Not To Say To Girls 5 Comments That Deeply Hurt Most Girls
"तुम बहुत मोटी या पतली हो गई हो" - फोटो : Freepik

"तुम बहुत मोटी या पतली हो गई हो"

शरीर से जुड़ी बातें लड़कियों को बहुत गहराई से प्रभावित करती हैं, चाहे मजाक में ही क्यों न कही जाएं। हालांकि अक्सर लोग महिलाओं के शरीर या रूप पर बहुत सरलता से टिप्पणी कर देते हैं। जैसे तुम मोटी दिख रही हो या तुम पतली होती जा रही हो। इस तरह की बातें उन्हें दुखी भी करती हैं और उनके आत्मविश्वास को ठेस भी पहुंचाती हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips Things Not To Say To Girls 5 Comments That Deeply Hurt Most Girls
"पढ़कर क्या करोगी, घर ही संभालना है" - फोटो : Adobe

"पढ़कर क्या करोगी, घर ही संभालना है"

जब लड़कियों को यह महसूस कराया जाए कि वह कितनी भी मेहनत कर लें, सपने देख लें लेकिन अंत में उन्हें घर परिवार और रसोई ही संभालना है, तो यह बात लड़कियों को भीतर से आहत कर देती है। लोगों की यह टिप्पणी "इतना क्यों पढ़ रही हो? आख़िर में तो किचन ही संभालना है।" महिलाओं की मेहनत, सपनों और आत्मनिर्भरता का अपमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed