फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bada Mangal: ज्येष्ठ माह में हुआ है बच्चे का जन्म तो हनुमान जी के इन दिव्य नामों पर रखें बेटे या बेटी का नाम

Tue, 13 May 2025 11:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 May 2025 11:51 AM IST
सार

बिटिया रानी का जन्म हुआ है तो भी हनुमान जी और उनसे संबंधित नामों पर बेटी का नाम रखें। इस लेख में बेटे और बेटी के लिए हनुमान जी के नामों की सूची दी जा रही है।

विज्ञापन
Bada Mangal 2025 Unique Lord Hanuman Names for Babies born in Jyeshtha Month Bache Ke Liye bajrangbali ke Naam
हनुमान जी के नाम पर बेटे और बेटी का रखें नाम - फोटो : adobe
Lord Hanuman Names for Babies: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा का महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जेठ के महीने में मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पहली बार मुलाकात हुई थी। इस कारण जेठ माह को पवित्र और इस महीने के मंगलवार को शुभ माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक ज्येष्ठ का महीना मई और जून में आता है। ऐसे में अगर हिंदी के ज्येष्ठ महीने में घर पर नन्हा मेहमान आया हो तो बजरंगबली जी के नाम पर उसका नामकरण करें। 


यदि आप भी चाहते हैं कि आपका बेटा पवन पुत्र हनुमान के जैसा ही साहसी और बलशाली हो तो आप उन्हीं के नाम पर लड़के का नामकरण कर सकते हैं। वहीं बिटिया रानी का जन्म हुआ है तो भी हनुमान जी और उनसे संबंधित नामों पर बेटी का नाम रखें। इस लेख में बेटे और बेटी के लिए हनुमान जी के नामों की सूची दी जा रही है।
Bada Mangal 2025 Unique Lord Hanuman Names for Babies born in Jyeshtha Month Bache Ke Liye bajrangbali ke Naam
बेटे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

बेटे के लिए हनुमान जी के नाम

इराज

बेटे का आधुनिक और धार्मिक महत्व वाला नाम रखना चाहते हैं तो इराज नाम दे सकते हैं। इराज का मतलब होता है पवन से पैदा हुआ। पवनपुत्र हनुमान के अनेकों नामों में से एक नाम इराज है।

तेजस

इस नाम का अर्थ होता है उज्जवल, प्रकाशमान, और तेज से भरा हुआ। इसलिए आप अपने बेटे का नाम भी तेजस रख सकते हैं।

Bada Mangal 2025 Unique Lord Hanuman Names for Babies born in Jyeshtha Month Bache Ke Liye bajrangbali ke Naam
बेटे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

वज्रांग

ऐसी मान्यता है कि हनुमानजी का शरीर वज्र के समान कठोर था, इसलिए उन्हें वज्रांग कहा जाता है। ऐसे में आप अपने बेटे का नाम भी वज्रांग रख सकते हैं।

उर्जित

इस नाम का अर्थ होता है ऊर्जा से भरपूर। यदि आप अपने बेटे का नाम उर्जित रखेंगी तो इससे बेहतर विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bada Mangal 2025 Unique Lord Hanuman Names for Babies born in Jyeshtha Month Bache Ke Liye bajrangbali ke Naam
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

बेटी के लिए हनुमान जी से जुड़े नाम


अंजनी

आप अपनी बेटी को हनुमान जी की माता का नाम अंजनी भी दे सकते हैं। इस नाम का मतलब माया भी है।

सिद्धि

सिद्धि बेटी के लिए सुंदर नाम है, जिसका अर्थ उपलब्धि या पूर्णता है। लाडली को मॉडर्न और सुंदर नाम देना चाहते हैं तो सिद्धि नाम रख सकते हैं।

विज्ञापन
Bada Mangal 2025 Unique Lord Hanuman Names for Babies born in Jyeshtha Month Bache Ke Liye bajrangbali ke Naam
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

कीर्ति

कीर्ति का मतलब यश और प्रसिद्धि से है। हनुमान जी से जुड़ा यह शब्द बेटी के लिए मॉडर्न और यूनिक नाम हो सकता है।

केसर

हनुमान जी के पिता का नाम केसरी था। अगर चाहते हैं कि आपकी बेटी पर हनुमान जी की कृपा बनी रहे तो अपनी बेटी का नाम केसर रख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed