फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वे चार बातें, जो आपके प्यार के रिश्ते को बनाती हैं मजबूत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Tue, 31 Aug 2021 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 31 Aug 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips These four things make the relationship strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

जब लोग प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो वे बेहद खुश होते हैं और अपने आने वाले भविष्य को लेकर कई सपने तक सजाते हैं। दोनों पार्टनर अपने इस प्यार के रिश्ते में बंधने के बाद बेहद खुश होते हैं और अपने जीवन को अपने तरीके से जीते हैं। प्यार की डोर बड़े ही कच्चे धागे से बंधी होती है, जो अगर एक बार गलती से टूट जाए तो फिर इस रिश्ते में गांठ पड़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने इस रिश्ते को बिल्कुल हल्के में न लें और इसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। वहीं, कई लोग अपने इस रिश्ते को बेहद हल्के में ले लेते हैं और उन्हें लगता है कि अब उनका ये रिश्ता उनके मुताबिक चलेगा, लेकिन आपको अपने पार्टनर की बातों और इच्छाओं का भी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में आपको उन बातों को जानना बेहद जरूरी है जिनसे आपका प्यार का रिश्ता और मजबूत हो सकता है और आपको इन्हें नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips These four things make the relationship strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सच बोलने से

  • प्यार के रिश्ते में सच बोलना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे आपका रिश्ता मजबूत बनने में मदद मिलती है। कई लोग अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातों को तक लेकर झूठ बोलते हैं, जो कि गलत है। आपसे अगर कोई गलती हुई है, आपने जाने-अनजाने अपने पार्टनर का दिल दुखाया है और आप भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का वादा करते हैं आदि। तो आपको अपने पार्टनर से अपनी गलतियों को लेकर सच बोलना चाहिए। सच बोलने से दोनों का रिश्ता मजबूत होने में मदद मिलेगी।
Relationship tips These four things make the relationship strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

विश्वास करने से

  • प्यार के रिश्ते की नींव ही विश्वास पर टिकी होती है, जरा सा भी विश्वास टूटा तो पूरा रिश्ता तक बिखर सकता है। इसलिए आपको अपने पार्टनर पर विश्वास करना चाहिए, आपके पार्टनर को आप पर विश्वास करना चाहिए और विश्वास को हमेशा ही टूटने से बचाकर रखना चाहिए। इस बात को कभी नजरअंदाज न करें कि अगर एक बार विश्वास टूटा तो फिर जुड़ने में बड़ी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These four things make the relationship strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर को अपने फैसलों में शामिल करने से

  • प्यार का रिश्ता मजबूत तब होता है, जब अपने पार्टनर को अपने फैसलों में शामिल करते हैं। इसे आप एक उदाहरण से समझ सकते हैं कि जैसे- एक पार्टनर नया घर खरीदने जा रहा है और बिना अपने पार्टनर को अपने फैसले में शामिल करे, बिना उन्हें बताएं घर खरीद लेता है। तो इससे पार्टनर और आपके रिश्ते के बीच खटास तक आ सकती है। पार्टनर को सरप्राइज देना अलग बात है, लेकिन अपने फैसलों में शामिल करना जरूरी है।
विज्ञापन
Relationship tips These four things make the relationship strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

कम से कम लड़ाई-झगड़े करने से

  • दुनिया में शायद ही कोई ऐसा कपल हो, जिसके बीच लड़ाई-झगड़े न होते हों। लेकिन इसमें दो तरह के पार्टनर्स होते हैं। एक वे जो हर समय अपने पार्टनर से लड़ते रहते हैं और एक वे जो कभी का बार अपने पार्टनर से लड़ते हैं और पल भर में दोनों के बीच झगड़ा खत्म भी हो जाता है। इसलिए आपको भी दूसरे कपल्स की तरह बनना चाहिए, जो कम से कम लड़ाई-झगड़े करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed