फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं धोखेबाज पार्टनर की चार निशानी, देखते ही हो जाएं सावधान

Sat, 01 May 2021 09:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 01 May 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
relationship tips These are the four signs of a fraudulent partner
couple - फोटो : istock

कहते हैं प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है। जब भी हम किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो हम उसके लिए वो सबकुछ करते हैं जो जरूरी और सही होता है। हम अपने पार्टनर का ध्यान रखते हैं, उसके साथ समय बिताते हैं, अपना सुख-दुख साझा करते हैं, पार्टनर की बातों को समझते हैं। लेकिन ऐसे में सोचिए कि आपका पार्टनर धोखेबाज निकले? कई बार देखा जाता है कि कई पार्टनर धोखा दे देते हैं, लेकिन कुछ तरीके ऐसे हैं जिनसे आप धोखेबाज पार्टनर को पहचान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में।

relationship tips These are the four signs of a fraudulent partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बार-बार मोबाइन चेक करना

  • प्यार के रिश्ते में कई बार देखा जाता है कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपने पार्टनर का मोबाइल चेक करते रहते हैं। लेकिन अपने फोन को वो हाथ तक नहीं लगाने देते। ऐसे लोग काफी शकी मिजाज के और अपनी बातों को छुपाने के लिए जाने जाते हैं। अगर आप भी ऐसे किसी व्यक्ति के साथ प्यार के रिश्ते में हैं, तो आपको इस पर विचार करना चाहिए।
relationship tips These are the four signs of a fraudulent partner
money - फोटो : istock

बार-बार पैसे मांगने की आदत

पैसे की जरूरत किसी को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में आप अपने किसी जानने वाले से ही मदद मांगेंगे। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे हर बार पैसों के लिए कहता है और पैसे लेने के बाद फिर वो पैसे आपको लैटाता भी नहीं है, तो हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके साथ सिर्फ पैसों के लिए हो और आगे चलकर वो आपको धोखा दे दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips These are the four signs of a fraudulent partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

परवाह न करना

  • जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो दोनों पार्टनर की जिम्मेदारी बनती है कि वो एक-दूसरे का ख्याल रखें। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी परवाह नहीं करता है, तो ये गलत है। वहीं, अगर वो मतलब के समय तो आपके पास रहता है, आपकी परवाह करता है। लेकिन जैसे ही उसका मतलब पूरा हो जाता है और फिर वो आपसे बात नहीं करता है, तो आपको ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
relationship tips These are the four signs of a fraudulent partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आपकी बात न सुनना

  • जब हम किसी के साथ कोई रिश्ता निभाते हैं, तो दोनों पार्टनर को अपनी-अपनी बात रखने का पूरा अधिकार होता है। लेकिन कई लोगों को देखा जाता है कि वो अपने पार्टनर की बातों को अनसुना करते हैं, उन्हें बोलने नहीं देते और किसी बाहर वाले के सामने उनकी इज्जत नहीं करते हैं आदि। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा करता है, तो फिर वो आपको आगे चलकर धोखा देने में भी ज्यादा सोचेगा नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed