फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार के रिश्ते में आ रही है तमाम तरह की दिक्कतें, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

Fri, 30 Apr 2021 09:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Apr 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
relationship tips Problems are coming in the relationship of love these tips can help
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
प्यार के रिश्ते में खुशी होती है, मोहब्बत का एहसास होता है और चारों तरफ सबकुछ अच्छा लगता है। हम इस रिश्ते को पूरी खुशी के साथ निभाते हैं और अपने पार्टनर को खुश रखने की भी पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि प्यार के रिश्ते में तमाम तरह की दिक्कतें आने लगती हैं, जिसकी वजह से कई बार इसका सीधा असर रिश्ते पर पड़ता है और लोगों के बीच ब्रेकअप या फिर तलाक जैसी स्थिति तक बन जाती है। ऐसे में अगर आपके प्यार के रिश्ते में भी दिक्कतें पैदा हो रही हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।
relationship tips Problems are coming in the relationship of love these tips can help
रुपये - फोटो : pixabay

पैसे को बीच में न आने दें

  • कई बार देखा जाता है कि प्यार के रिश्ते में जब बीच में पैसा आ जाता है, तो कई बार रिश्तों में दिक्कतें पैदा होने लगती है। लोग गलती ये करते हैं कि वो अपने रिश्ते से ज्यादा अपने पैसे को महत्व देते हैं, जिसकी वजह से ये दिक्कतें पैदा होती हैं। ऐसे में आपको पैसे को नहीं बल्कि अपने रिश्ते और पार्टनर को महत्व देना चाहिए।
relationship tips Problems are coming in the relationship of love these tips can help
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रिश्ते में लापरवाही नहीं

  • कई बार ये भी देखा जाता है कि जब तक लोग किसी प्यार के रिश्ते में नहीं होते हैं, तब तक तो वो बहुत समझदारी की बातें करते हैं। लेकिन जब उनका किसी के साथ रिश्ता जुड़ता है तो वो अपने रिश्ते को बहुत हल्के में लेने लगते हैं। अपने रिश्ते को लेकर वो इतना लापरवाह हो जाते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर तक का ख्याल नहीं होता और वो खुद में ही मस्त रहते हैं। इससे भी प्यार के रिश्ते में दिक्कतें पैदा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips Problems are coming in the relationship of love these tips can help
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भावनाओं को समझें

  • अगर आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में हैं, तो आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना चाहिए। उनकी खुशी, नाराजगी आदि को आपको समझना चाहिए। उन्हें किस चीज की जरूरत है, वो आपसे क्या कहना चाहते हैं, उनकी बातों को महत्व देना आदि। इन सब बातों का आपको ध्यान देना चाहिए, ताकि आपके रिश्ते में किसी तरह की दिक्कतें पैदा न हो।
विज्ञापन
relationship tips Problems are coming in the relationship of love these tips can help
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

समय देना जरूरी

  • प्यार के रिश्ते में एक और चीज बेहद जरूरी है, और वो है समय देना। देखा जाता है कि पार्टनर अपने व्यस्त समय के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से मन में कई गलत विचार और शक की भावना भी जागती है। लेकिन आपको अपने व्यस्त समय से फ्री होकर अपने पार्टनर को समय देना चाहिए, ताकि रिश्ते में दिक्कतें न आएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed