फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर माता-पिता के बीच हो गया है झगड़ा, तो बच्चे ऐसे ला सकते हैं रिश्ते में फिर से प्यार

Mon, 28 Jun 2021 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Jun 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips These are some tips to end the parental fight children can help their parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब कोई कपल शादी के पवित्र बंधन में बंधता है, तो उसके कई सपने होते हैं। वे चाहते हैं कि वे अपने इस शादी के रिश्ते को खुशी-खुशी निभाएं, सबकुछ अच्छा हो, लड़ाई-झगड़े न हो और दोनों साथ में समय गुजारे। लेकिन बाकी सब एक तरफ और पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होना एक तरफ। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की नींव पर टिका होता है। जरा सा भी विश्वास खत्म हुआ, तो ये रिश्ता बिखर तक सकता है। वहीं, इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही नोंकझोक इसी रिश्ते में देखी जाती है। लेकिन कई बार ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि कई हफ्तों तक कपल एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं, अपनी गलती मानकर आगे नहीं बढ़ते हैं, छोटी सी बात को लेकर बैठे रहते हैं आदि। लेकिन अगर बच्चे चाहें तो अपने माता-पिता की इस लड़ाई को खत्म करवा सकते हैं। अगर आपके माता-पिता के भी अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं। हो सकता है कि शायद ये तरीके आपके काम आ जाए।

Relationship tips These are some tips to end the parental fight children can help their parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दोनों को एक-दूसरे की अहमियत बताकर

  • जब पति-पत्नी के बीच अनबन होती है, तो वे दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं, तो फिर आखिर दोनों के बीच फिर से बातचीत कैसे शुरू हो? ऐसे में बच्चे ये कर सकते हैं कि वे अपने माता-पिता दोनों को एक-दूसरे की अहमियत बता सकते हैं, उन्हें बता सकते हैं कि कैसे मां आपका हर वक्त साथ देती है, कैसे पिता आपकी हर ख्वाहिश को पूरा करते हैं आदि। वहीं, जब दोनों को एक-दूसरे की अहमियत पता चलेगी, तो हो सकता है कि माता-पिता अपना गुस्सा त्यागकर फिर से एक हो जाएं।
Relationship tips These are some tips to end the parental fight children can help their parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दोनों की बात करवाकर

  • जब पति-पत्नी की लड़ाई होती है, तो अक्सर उनके अदंर गुस्सा भर जाता है। ऐसे में दोनों एक-दूसरे से बात करना तो दूर की बात, साथ बैठते तक नहीं हैं। इसलिए बच्चों का फर्ज बनता है कि वे अपने माता-पिता की इस लड़ाई को खत्म करवाएं और एक खुशहाल जिंदगी बिताएं। इसके लिए बच्चे अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं, उन्हें समझा सकते हैं कि लड़ाई-झगड़े से कुछ अच्छा नहीं होगा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These are some tips to end the parental fight children can help their parents
candle light dinner - फोटो : istock

कैंडल लाइट डिनर से

  • माता-पिता की लड़ाई को खत्म करने का एक तरीका कैंडल लाइट डिनर भी हो सकता है। बच्चे अपने माता-पिता के लिए घर पर ही कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था कर सकते हैं। इस दौरान दोनों जब साथ में होंगे, तो हो सकता है कि दोनों के बीच फिर से प्यार बढ़ जाए और चल रहा लड़ाई-झगड़ा खत्म हो जाए।
विज्ञापन
Relationship tips These are some tips to end the parental fight children can help their parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

समय देकर

  • कई बार पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि उन्हें अकेला छोड़ना ही बेहतर होता है। ऐसे समय में बच्चों को अपने माता-पिता को समय देना चाहिए, ताकि जब वे अकेले में समय गुजारे तो उन्हें खुद लगे कि वे बेवजह झगड़ा कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed