फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलभर में पार्टनर से हो जाती है अनबन, तो इन 4 तरीकों से चीजें हो सकती हैं बेहतर

Thu, 17 Jun 2021 02:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Jun 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Relationship tips There is a rift with the partner so the relationship can be better in these four tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो उस वक्त व्यक्ति को अपने चारों तरफ खुशियां ही खुशियां नजर आती है। लेकिन क्या कभी कोई रिश्ता बिना नोकझोंक के आगे बढ़ सकता है? क्या कभी ऐसा हो सकता है कि किसी भी कपल की अपने पार्टनर से अनबन न हो? इन सब सवालों का जवाब है नहीं, क्योंकि प्यार के साथ-साथ इस तरह की चीजें भी चलती रहती हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि छोटी-मोटी अनबन या नोकझोंक किसी बड़े झगड़े का रूप ले लेती है। जहां किसी कपल के साथ ये कभी-कभी होता है, तो वहीं कुछ कपल के साथ ये ज्यादातर होता रहता है। ऐसे में कई बार ये छोटी-छोटी चीजें किसी बड़े झगड़े का रूप ले लेती है, और फिर इसका गलत असर प्यार के रिश्ते पर पड़ता है। ऐसे में कुछ बातें हैं, जिनका ध्यान रखकर कपल इन अनबन और नोंकझोंक से बच सकते हैं, जिससे उनका रिश्ता बिना किसी झगड़े के आगे बढ़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips There is a rift with the partner so the relationship can be better in these four tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जिद्द न करें

  • कुछ लोग बेहद ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं, और वो अपनी बात मनवाने के लिए अपने पार्टनर के सामने काफी जिद्द करने लगते हैं। इसकी वजह से कई बार पार्टनर्स के बीच अनबन या झगड़े तक हो जाते हैं। जहां एक तरफ कई बार इस जिद्द की वजह से पार्टनर लड़-झगड़कर शांत हो जाते हैं और एक दूसरे से नाराज हो जाते हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ कई बार ये रिश्ते में दरार पड़ने का कारण भी बन जाता है। इसलिए बेवजह जिद्द करने से बचना चाहिए।
Relationship tips There is a rift with the partner so the relationship can be better in these four tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बहस करने से बचें

  • कभी भी अपने पार्टनर से गैरजरूरी बहस करने से बचना चाहिए। किसी भी मुद्दे को लेकर मतभेद हों तो बहस करना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन बहस करने की एक सीमा होनी चाहिए। कई बार देखा जाता है कि लोग पार्टनर से बहस करते-करते कुछ ऐसा बोल बैठते हैं, जो आपके पार्टनर को नाराज या उदास कर सकता है। यही नहीं, कई बार तो बहस करते-करते नौबत मारपीट तक आ जाती है। इसलिए गैरजरूरी बहस करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips There is a rift with the partner so the relationship can be better in these four tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सम्मान न करना

  • हर व्यक्ति चाहता है कि उसका सम्मान हो, उसका आदर हो, उसका पार्टनर उसे प्यार की नजरों से देखें आदि। लेकिन कई लोग होते हैं जो अपने पार्टनर को सम्मान नहीं देते हैं, खुद से नीचा दिखाते हैं, उनका महत्व नहीं समझते हैं आदि। इसकी वजह से भी कई बार रिश्ते बिगड़ जाते हैं। जब पार्टनर इन चीजों को बर्दाश्त नहीं कर पाता है, तो फिर ये बात झगड़े तक पहुंच जाती है। इसलिए अपने पार्टनर का सम्मान करना जरूरी है।
विज्ञापन
Relationship tips There is a rift with the partner so the relationship can be better in these four tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

समय देना चाहिए

  • कई लोग होते हैं कि वो पहले रिलेशनशिप में और फिर बाद में शादी के बाद अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। अपने काम के चलते वो इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वो भूल जाते हैं कि उनके पार्टनर की उनसे कुछ अपेक्षाएं हैं, जिन्हें पूरा करने का दायित्व उनके पार्टनर के कंधों पर है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पार्टनर उसके साथ समय बिताएं, रोमांटिक पल बिताए, अपनी बातें शेयर करें आदि। लेकिन जब ये चीजें नहीं हो पाती हैं, तो भी कई बार अनबन होना शुरू हो जाती हैं। इसलिए अपने पार्टनर को समय देना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed