जब किसी कपल के घर बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं होता है। वो अपने बच्चे को खूब लाड-प्यार से पलाते हैं, उसकी हर एक ख्वाहिश पूरी करते हैं, उसे पढ़ाते-लिखाते हैं, अच्छे संस्कार देते हैं आदि। ये सब इसलिए ताकि वो एक अच्छी जिंदगी जी सके और हर किसी की नजर में उसके लिए सम्मान हो। लेकिन कोरोना काल की वजह से बच्चे इन दिनों घर पर ही हैं, महामारी की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद हैं। ऐसे में बच्चे घर पर होने की वजह से अपना ज्यादातर समय टीवी या फिर इंटरनेट पर बिता रहे हैं। जहां एक तरफ वो इनसे कुछ अच्छा सीख रहे हैं, तो दूसरी तरफ ये चीजें उनके व्यवहार में बदलाव ला रही हैं। बच्चे कई बार ऐसी चीजें देख लेते हैं, जो उनके लिए नहीं हैं और जिनमें गलत भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हो सकता है कि बच्चे ये बुरी भाषा सीखकर उसे बोलने लगे। अगर आपके बच्चे के साथ भी ऐसा हुआ है, तो चलिए कुछ तरीके बताते हैं जो शायद आपकी मदद कर पाएं।
{"_id":"60c82c761358533c72755336","slug":"parenting-tips-how-to-stop-disrespectful-language-in-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी-इंटरनेट का असर: बच्चों की बिगड़ रही है भाषा? तो ऐसे सुधारें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
टीवी-इंटरनेट का असर: बच्चों की बिगड़ रही है भाषा? तो ऐसे सुधारें
Tue, 15 Jun 2021 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सही समय पर टोकना
- कई माता-पिता अपने बच्चे को इतना लाड-प्यार करते हैं कि कभी-कभी वो उसकी गलत आदतों को भी नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर किसी बड़ी गलती के रूप में सामने आ सकती है। ऐसे में माता-पिता को ये बात ध्यान देनी चाहिए कि जब आपका बच्चा पहली बार गलत भाषा का इस्तेमाल करें, उसे तभी टोकें। उसे बताएं कि ये गलत है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने बच्चे को गलत और सही में फर्क करना बताएं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
डांटने की जगह प्यार से समझाएं
- कई बार जब बच्चे कुछ गलत बोलते हैं या कुछ गलत कर बैठते हैं, तो कई माता-पिता अपने बच्चों को डांटना या फिर पीटना तक शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपके बच्चे पर गलत असर पड़ सकता है, और वो गलत चीजें छोड़ने की जगह गुस्से में उन चीजों की तरफ ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए आपको हमेशा अपने बच्चों को प्यार से गलत और सही भाषा में फर्क बताना चाहिए। हो सकता है कि इससे उनमें बदलाव आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
अपने साथ अच्छी चीजें दिखाएं
- जब बच्चे के पास में इंटरनेट या टीवी होता है, तो वो अकेले में कई चीजें देख सकता है, जिसमें कई अच्छी तो कई बुरी चीजें भी शामिल हो सकती हैं। इसलिए माता-पिता को अपने बच्चे को अपने पास बैठाकर अपने साथ अच्छी चीजें, अच्छी सीख देने वाली फिल्में, कहानियां, धार्मिक चीजें आदि दिखा सकते हैं। इससे बच्चे के व्यवहार में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
अच्छी चीजें सिखाएं
- हर माता-पिता के लिए ये जरूरी है कि वो अपने बच्चे को अच्छी चीजों के बारे में बताएं, फिर चाहे बच्चा गलत भाषा का इस्तेमाल करता है या फिर नहीं। बच्चे को बड़ों की इज्जत करना, सही भाषा में और तमीज से बात करना, सबके साथ मिलकर रहना, गलत और सही में फर्क बताना आदि। ये सभी चीजें आपको अपने बच्चे को बतानी चाहिए, ताकि वो अच्छी चीजें सीख सके।