{"_id":"61d2db339ad71d3ff66a3b07","slug":"relationship-tips-relation-maintain-like-this-for-longer-period-love-and-freshness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Relationship Tips: शादी के बाद कम होने लगा है प्यार, तो इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Relationship Tips: शादी के बाद कम होने लगा है प्यार, तो इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास
किसी से इस हद तक प्यार हो जाता है कि उसके बिना जीवन बिताना मुश्किल हो जाता है जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते हैं। लेकिन कभी-कभी पत्नी और पत्नी के बीच धीरे प्यार कम होने लगता है, क्योंकि दोनों के बीच पहले की तरह उत्साह नहीं रहता है। अधिकतर पति और पत्नी के साथ ऐसा होता है, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने रिश्तों को पहले की तरह ही उत्साह से भर सकते हैं और खूबसूरत एहसास कर सकते हैं।
अधिकतर देखने को मिलता है कि शादी के अधिक दिन या रिश्ते के ज्यादा दिन होने पर लोग एक दूसरे आई लव यू नहीं कहते हैं। आपके लगता है कि साथी को पता है कि आप उनसे प्यार करते हैं, लेकिन पार्टनर को आई लव यू कहने से रिश्ते में एक नया उत्साह आ जाता है। अपने साथी से यह शब्द सुनकर लोगों को एक खूबसूरत एहसास होता है। अगर आपको लगता है कि आपके साथी ने आपके लिए कुछ स्पेशल किया है, तो आप उसके पास जाएं और धीरे से उसके कान में बोलें- आई लव यू।
2 of 5
इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास
- फोटो : Pixabay
शादी के ज्यादा दिन हो जाने के बाद लोग पत्नी को सरप्राइज देना भी छोड़ देते हैं। समय बीतने के साथ रिश्ता बोरिंग हो जाता है। रिश्ते में उत्साह लाने के लिए आपके कुछ नया करने की जरूरत होती है। आप अपने साथी के पसंद की खाने पीने की चींजें बनाएं और सरप्राइज जरूर दें। इससे रिश्ते में नया जोश आ सकता है।
3 of 5
इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास
- फोटो : Pixabay
अपने पार्टनर को आप फिल्म दिखाने ले जाएं, लेकिन अधिकतर लोगों को फिल्म देखना पसंद नहीं होता है। इसलिए उनको डिनर डेट पर ले जाने की कोशिश करें। इसके साथ ही अपने पार्टनर के साथ ही कहीं घूमने जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नए साल में इन आदतों को छोड़ दें
- फोटो : Pixabay
लोगों को रिश्तों में खूबसूरत एहसास लाने के लिए पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए जिससे आपके प्यार में उत्साह रहता है। दिन में एक बार जरूर साथी के साथ बैठकर खाना खाएं। पार्टनर के साथ होने पर मोबाइल का कम इस्तेमाल करना चाहिए। अपने पार्टनर के साथ दिल की बात करें।
विज्ञापन
5 of 5
इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास
- फोटो : Pixabay
आप अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए अपने लुक्स में बदलाव भी ला सकते हैं। लेकिन लुक्स से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। आप अपने पार्टनर की तारीफ जरूर करें। आप अपने पार्टनर को गले लगाकर प्यारी प्यारी बातें करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।