फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर को गुस्से में कभी नहीं कहनी चाहिए ये बातें, हमेशा रह जाती है याद

Fri, 30 Apr 2021 01:27 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 30 Apr 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
never say this things to your betterhalf in hindi
रिश्ते में तनाव बना ही रहेगा - फोटो : Social Media

लड़ाई-झगड़े पति-पत्नी के बीच होते रहते हैं लेकिन गुस्से या नाराजगी में कुछ ऐसा कह देना जो कि सामने वाला भूल ही न पाए, ये तो बिल्कुल भी ठीक नहीं है इसलिए बहुत जरूरी है कि जब आप गुस्से में हों और कुछ अच्छा नहीं कह सकते हैं तो बुरा भी न कहें। ऐसे वक्त शांत रहें। यदि पति-पत्नी दोनों गुस्से में एकदूसरे को कड़वी बातें कहेंगे तो बात और ज्यादा बढ़ जाएगी और रिश्ते में तनाव बना ही रहेगा इसलिए यदि सामने वाला कोई गलत बात कहता भी है तो कोशिश करें कि आप कुछ गलत कहकर उस बात को बढ़ाएं। अगली स्लाइड्स से जानिए कौनसी बातें पार्टनर को पहुंचाती है तकलीफ। 

 

 

 

    

never say this things to your betterhalf in hindi
ऐसा कहने पर बात और भी बिगड़ जाती है - फोटो : Social media

तुमसे शादी नहीं करना थी
कई सारे लोगों की आदत होती है कि लड़ाई होने पर वे एकदूसरे पर दोषारोपण करते हुए यही कहते हैं कि तुमसे शादी नहीं करना थी। यह बात पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचाती है। कई बार तो ऐसा कहने पर बात और भी बिगड़ जाती है। बुरा लगने पर गुस्से में कई बार पति-पत्नी एकदूसरे को और भी कई सारी कड़वी बातें कह देते हैं और कोई भी बात सुलझ नहीं पाती है। 

never say this things to your betterhalf in hindi
अपनी जिम्मेदारियों से भागने जैसा है - फोटो : social media

मैं घर छोड़कर जा रही हूं/ रहा हूं
लड़ाई होने पर दंपत्ति एक दूसरे को गुस्से में आकर ये बात कह देते हैं जो कि बिल्कुल ठीक नहीं है। ऐसा कहना मतलब सबकुछ ठीक न होने पर अपनी जिम्मेदारियों से भागने जैसा है इसलिए गुस्से में इस तरह की बात पति या पत्नी, किसी को भी नहीं कहना चाहिए। ऐसे में यदि सामने वाले ने कह दिया कि उसे फर्क नहीं पड़ता तो यह और भी ज्यादा तकलीफ दे सकता है इसलिए छोटी-मोटी लड़ाइयों पर ये न कहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
never say this things to your betterhalf in hindi
स बात का बुरा लग सकता है - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे पता था तुम ऐसे ही हो
किसी भी बात को गुस्से में इस तरह से कहना कि जैसे आपको बहुत पहले से उसका अनुमान हो, यह बहुत गलत साबित हो सकता है क्योंकि ऐसा करने पर सामने वाले को इस बात का बुरा लग सकता है कि वो आप पर आंख मूंदकर विश्वास कर रहा था और आप उसे जज करते जा रहे थे। ऐसे में लड़ाई खत्म होने के बाद भी वो बहुत सोच- सोचकर आपसे कुछ कहेगा और आपके साथ रहेगा क्योंकि जज होने का डर आप उसके भीतर पैदा कर चुके हो। 

 

विज्ञापन
never say this things to your betterhalf in hindi
अपनी ही छवि बिगाड़ता है - फोटो : social media
मैंने तुम्हारे लिए इतना किया
यदि लड़ाई के दौरान पति या पत्नी में से कोई भी इस तरह का वाक्य कहता है तो वो अपनी ही छवि बिगाड़ता है क्योंकि बात वो नहीं है कि आपने सामने वाले के लिए कितना किया है या क्या किया है लेकिन आपने यदि उसे गुस्से में ही सही, यह बात यदि गिना दी है तो उसका कोई अर्थ नहीं रह जाता है। सामने वाला आगे आपको भी बार-बार ताने दे सकता है कि तुम कुछ न करो क्योंकि तुम बाद में एहसान जताओगे जो कि आपको उस समय बुरी लग सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed