निकली बादलों से, न पहुंची घर हमार।
बीच रास्ते कहाँ पर लापता हो गई।
दरोगाजी लिख दो रपट हमार।
दरोगाजी हमरी बारिश चोरी हो गई।
जब नही किये थे प्रयास, आई बार बार।
कह गई थी,तुमने बुलाओ,आऊंगी जरूर।
मगर ऐन वक्त पर क्यों नही आई।
दरोगाजी हमरी बारिश चोरी हो गई।
भटकी रास्ता कोई अगवा कर भागा।
न मोबाइल ही आया न हुई वारता।
अब तो जाने क्यों संपर्क ही टूट गया।
हमरी प्यारी बारिश चोरी हो गई।
जब जब याद करता दिल ही बैठ जाता।
क्या अनहोनी हुई,करोड़ो का लगा खरचा।
तैयारी बहुत करी, खीर पूरी भी बनी।
दरोगाजी हमरी बारिश चोरी हो गई।
न आना था न आती पर कह कर जाती।
सदमे में है हम दिल तोड़ गई।
फिर लगता है बेवफा तो वो नही।
कोई अनजानी मुसीबत आन पड़ी।
दरोगाजी हमरी बारिश चोरी हो गई।
दरोगाजी कुछ तो जतन करो।
उस मार्ग पर पड़ताल तो करो।
जिस राह से था आना,क्या राह भटक गई।
दरोगाजी हमरी बारिश चोरी हो गई।
बहुतेरे है लुटेरे जाने कौन लुट गया।
सब्र का बांध टूटा,यमुना में खूब बहा पानी।
मगर तुझे न आना था, तू नही आई।
दरोगाजी हमरी बारिश चोरी हो गई।
कौन बदला चुकाया दिल मेरा तोड़ गई।
बुलाया था प्यार से , खड़े थे इंतज़ार में।
दरोगाजी वो बेवफा नही आई।
दरोगाजी हमरी बारिश चोरी हो गई।
सुना था, भौजी कह गई, देखा था कहीं।
कुछ छींटे पड़े थे मीडिया में, टीवी पर।
मगर देखा तो सूखा था टीवी हमार।
दूर दूर नही दिखा, बारिश का असरार।
दरोगाजी हमरी बारिश चोरी हो गई।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X