फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Identify Psychopath Partner: इन लक्षणों से जानें कहीं आपका जीवनसाथी मनोरोगी तो नहीं

Sun, 13 Jul 2025 02:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Jul 2025 02:02 PM IST
सार

Identify Psychopath Partner:  अगर आपको लगता है कि आपके रिश्ते में भावनात्मक, मानसिक या शारीरिक शोषण हो रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें। समय रहते मदद लें और अपने परिवार, काउंसलर या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बात करें। खुद की सुरक्षा और मानसिक शांति सबसे जरूरी है। प्यार में रहना सही है, लेकिन सही इंसान के साथ रहना और भी जरूरी है।

विज्ञापन
Relationship Tips Know How to Identify Psychopath Partner Signs Red Flags Relation
कहीं आपका पार्टनर मनोरोगी तो नहीं - फोटो : Adobe Stock

Identify Psychopath Partner: रिश्तों में प्यार, समझ और सम्मान होना जरूरी है, लेकिन कई बार हम ऐसे लोगों के साथ जुड़ जाते हैं जिनका व्यवहार सामान्य नहीं होता। अगर आपके पार्टनर में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं जो भावनात्मक रूप से आपको तोड़ते हैं तो हो सकता है कि वो मनोरोगी (साइकोपैथ) हों। ऐसे लोग अक्सर चालाक, झूठे, बिना संवेदना वाले होते हैं और रिश्ते को मानसिक तनाव में बदल देते हैं। इस लेख में जानिए ऐसे ही कुछ लक्षण जिनसे आप पहचान सकते हैं कि आपका जीवनसाथी मनोरोगी तो नहीं।  साथ ही अगर आपको लगता है कि आपके रिश्ते में भावनात्मक, मानसिक या शारीरिक शोषण हो रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें। समय रहते मदद लें और अपने परिवार, काउंसलर या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बात करें। खुद की सुरक्षा और मानसिक शांति सबसे जरूरी है। प्यार में रहना सही है, लेकिन सही इंसान के साथ रहना और भी जरूरी है।

Relationship Tips Know How to Identify Psychopath Partner Signs Red Flags Relation
सतही आकर्षण और तेज शुरूआत - फोटो : adobe

साइकोपैथ पार्टनर की पहचान करने वाले संकेत

सतही आकर्षण और तेज शुरूआत

मनोरोगी पार्टनर इस रिश्ते में बहुत तेजी से शुरुआत करते हैं। वह बहुत अधिक रोमांटिक बनने की कोशिश करते हैं और ये दिखाते हैं कि वह आपकी बहुत ज्यादा केयर करते हैं। ऐसे लोग शुरुआत से परफेक्ट बनने की कोशिश करते हैं। इस तरह के कैरेक्टर को लव बॉम्बिंग कहते हैं। जिसमें नए साथी या दोस्त पर अत्यधिक स्नेह, ध्यान और प्रशंसा की बौछार करते हैं।

Relationship Tips Know How to Identify Psychopath Partner Signs Red Flags Relation
सहानुभुति की कमी - फोटो : adobe

सहानुभुति की कमी

एक साइकोपैथ को किसी की भावनाओं की कद्र नहीं होती है। वह अपने पार्टनर की भावनाओं, उनके दर्द या तकलीफ की कोई परवीह नहीं करते हैं। उन्हें सिर्फ खुद की भावनाओं और सुविधाओं से मतलब होता है। संवेदनहीनता उनके मनोरोगी होने का एक बड़ा संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Know How to Identify Psychopath Partner Signs Red Flags Relation
गैसलाइटिंग  - फोटो : Adobe Stock

गैसलाइटिंग 

वे आपको आपकी ही बातों पर शक करवा सकते हैं। खुद की गलती पर भी आपको दोषी ठहराना इनका तरीका होता है। इसे गैस लाइटिंग कहते हैं। गैस लाइटिंग के जरिए ऐसे लोग अपने पार्टनर या दोस्त का मानसिक उत्पीड़न करते हैं और आपको ये मानने पर मजबूर कर देते हैं कि आप ही गलत थे।

विज्ञापन
Relationship Tips Know How to Identify Psychopath Partner Signs Red Flags Relation
बहुत अधिक गुस्सैल - फोटो : Freepik

बहुत अधिक गुस्सैल
  
साइकोपैथ का एक लक्षण हैं कि वह अक्सर शांत दिखते हैं लेकिन छोटे-छोटे मामलों में गुस्सा भड़क जाता है। उनका गुस्सा खतरनाक और हिंसक भी हो सकता है। वह काफी इंसिक्योर होते हैं और गुस्से में आप से अपमानजनक बातें करते हैं, तोड़फोड़ करते हैं या हिंसक हो जाते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed