फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Family Problem: अक्सर परिवार में होते रहते हैं लड़ाई-झगड़े तो रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sat, 18 Mar 2023 05:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Mar 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips Know How to Deal With Family Problem for Better Relation Read More Here
परिवार में लड़ाई झगड़े - फोटो : Istock

Family Problems Deal : एक परिवार के अलग अलग व्यक्तित्व के लोग होते हैं, जिनकी पसंद नापसंद और जीवन जीने का तरीका एक दूसरे से अलग हो सकता है। कई बार उनके बीच वैचारिक मतभेद भी हो जाते हैं। इस कारण परिवार के सदस्यों में अनबन होना सामान्य बात है। परिवार में लड़ाई झगड़ा होना आम है लेकिन जब हद से ज्यादा या आए दिन परिवार में कलह होने लगे तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अक्सर बड़े होते बच्चों की अपने भाई बहनों या परिवार के अन्य सदस्यों से बहस हो जाती है। पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होना, परिवार के अन्य सदस्यों के बीच विवाद होने लगे तो इसका हल निकालने के बारे में सोचें। अक्सर होने वाले झगड़ों को कम करने के लिए जरूरी है कि रिश्तों में सुधार किया जाए और सदस्यों में नजदीकियां बढ़ें। परिवार में बिगड़ते रिश्तों को सुधारने के लिए यहां कुछ तरीके बताए जा रहे हैं। 

Relationship Tips Know How to Deal With Family Problem for Better Relation Read More Here
विचार समझें - फोटो : istock

विचार समझें

परिवार के जिन सदस्यों के बीच अक्सर लड़ाई होती है, उनके विचारों को समझने की कोशिश करें। यह जानने का प्रयास करें कि वह क्या सोचते हैं और चीजों को लेकर उनका क्या नजरिया है। अगर आप उनकी सोच को समझ जाएंगे तो झगड़े की वजह भी पता चल जाएगी और झगड़े को टाला जा सकेगा।

Relationship Tips Know How to Deal With Family Problem for Better Relation Read More Here
बातों को साझा करें - फोटो : istock

बातों को साझा करें

परिवार में किसी सदस्य को कोई परेशानी हो, तो उसे घर में सभी के साथ साझा करें। ऐसा करने से परिवार के लोग एक दूसरे की परेशानियों को समझेंगे और उनका मन भी हल्का हो जाएगा। सदस्य की परेशानी समझ कर उसके झगडैल रवैए पर अन्य लोग आक्रामक प्रतिक्रिया देने से बचेंगे और झगड़े कम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Know How to Deal With Family Problem for Better Relation Read More Here
बातचीत से हल निकालें - फोटो : istock

बातचीत से हल निकालें

अगर आपको परिवार के किसी सदस्य का रवैया पसंद नहीं आ रहा, जो लड़ाई झगड़े की वजह बनता है तो खुलकर उसे यह बताएं। बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होती हैं और समस्या का हल निकलता है। इस से झगड़ा होने की संभावना कम हो जाती है।

विज्ञापन
Relationship Tips Know How to Deal With Family Problem for Better Relation Read More Here
चीखें-चिल्लाए नहीं - फोटो : istock

चीखें-चिल्लाए नहीं

अक्सर मतभेद होने पर लोग चीखने चिल्लाने लगते हैं। इससे घर में तनाव बढ़ता है। कई बार गुस्से में कहे गए आपके अपशब्द परिवार के सदस्य को आहत करते हैं, जिसके कारण उनकी ओर से भी प्रतिक्रिया आती है और विवाद बढ़ने लगता है। इसलिए मनमुटाव की स्थिति में भी भाषा पर नियंत्रण रखें और चिल्ला कर बात न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed