फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: क्या आपका रिश्ता मजबूत है? इन पांच खूबियों से लगाएं पता

Mon, 20 Feb 2023 03:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Feb 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips in Hindi Is Your Relationship Strong Find Out From These Five Qualities News in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

Relationship Tips: जब लोग किसी रिश्ते में बंधते हैं तो उन्हें अपने रिलेशनशिप में सबकुछ बहुत प्यारा लगता है। पार्टनर की पसंद नापसंद को अपनाने के साथ ही लोग रिश्ते को बेहतर और मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि कई बार उन्हें ये पता नहीं चल पाता कि क्या उनका रिश्ता सही दिशा में है। रिश्ते में सबकुछ ठीक चल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी न होने पर धीरे धीरे बाते बिगड़ने लगती हैं और रिश्ता खराब होने लगता है। जब कपल के बीच विवाद बढ़ने लगता है या रिश्ते में बोरियत को महसूस करना शुरू करते हैं तो पता चलता है कि उनके बीच का प्यार कम होने लगा है। कपल के बीच की बॉन्डिंग का भी उन्हें उस वक्त पता चलता है जब कोई समस्या होने के बाद आती है। ऐसे में हर कपल को पता होना चाहिए कि उनके रिश्ते में सब कुछ सही हैं या नहीं, रिश्ता कितना मजबूत है, इस बात का पता लगाने के लिए कुछ तरीके हैं। आप कुछ संकेतों से ये जान सकते हैं कि आपका रिश्ता कितना मजबूत और खुशहाल है।


 

Relationship Tips in Hindi Is Your Relationship Strong Find Out From These Five Qualities News in Hindi
इज्जत करना - फोटो : istock

इज्जत करना

अच्छे रिलेशनशिप की पहचान का एक तरीका है पार्टनर का आपके प्रति व्यवहार। खुद से सवाल करें कि क्या रिश्ते में आप एक दूसरे की इज्जत करते हैं? क्या एक दूसरे की बात समझते हैं? अगर आप का जवाब हां है तो रिश्ता बहुत मजबूत और खुशहाल है। लेकिन अगर जवाब ना में आए तो आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए काफी काम करने की जरूरत है।  एक दूसरे की इज्जत न करने से रिश्ते की नींव कमजोर होने लगती है।

Relationship Tips in Hindi Is Your Relationship Strong Find Out From These Five Qualities News in Hindi
भरोसा - फोटो : istock

भरोसा

किसी भी रिश्ते की मजबूती के लिए उनके बीच विश्वास होना चाहिए। इस बात की जांच करें कि एक दूसरे पर आप दोनों कितना भरोसा करते हैं। कहीं आपके बीच किसी तरह का कोई शक या गलतफहमी तो नहीं रहती। अगर आप एक दूसरे पर भरोसा करते हैं तो रिश्ता खुशहाल बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips in Hindi Is Your Relationship Strong Find Out From These Five Qualities News in Hindi
साथ देना - फोटो : istock

साथ देना

रिलेशनशिप में एक दूसरे का साथ होना भी अहम है। ये देखें कि पार्टनर आपका कितना साथ देता है। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी गलती पर वह दूसरों के सामने आपको जिम्मेदार ठहरा दे। अगर पार्टनर आपका हर मौके पर सपोर्ट करें और ऐसा आप भी करते हैं तो समझ लें कि रिश्ते में प्यार और मजबूती बरकरार है।

विज्ञापन
Relationship Tips in Hindi Is Your Relationship Strong Find Out From These Five Qualities News in Hindi
नजदीकियां - फोटो : istock

नजदीकियां

आप अपने पार्टनर से कितना दूर रह सकते हैं और कब तक, ये बात भी रिश्ते की गहरी बताती है। अगर आप पार्टनर से एक हफ्ते से ज्यादा दूर नहीं रह पाते और उन्हें बहुत याद करते हैं, ऐसा ही हाल पार्टनर का भी होता है, तो समझ जाएं कि आप दोनों के बीच बहुत प्रेम है। हालांकि अगर आप अपने पार्टनर से दूर रहने में अधिक खालीपन महसूस नहीं करते, तो आपके रिश्ते में मजबूती कम होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed