फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पार्टनर के इशारों को समझें, नजरों की भाषा बढ़ाएगी प्यार

Mon, 29 Jul 2024 12:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 29 Jul 2024 12:05 PM IST
सार

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को महसूस करना भी बहुत जरूरी होता है, खासकर नजरों की भाषा को समझना, जो शब्दों से अधिक प्रभावी हो सकती है

विज्ञापन
Relationship Tips Identify Love Language From Partner's Eye
Relationship Tips - फोटो : iStock

मेखला गुप्ता



पति-पत्नी के रिश्ते में एक-दूसरे की भावनाओं और इच्छाओं को जानने के लिए नजरों की भाषा को समझना भी बहुत जरूरी है। क्या आप दोनों एक-दूसरे की इस भाषा को समझते हैं?

पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया के सबसे अनूठे और महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। इसमें एक-दूसरे को जानना-समझना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, जिसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है एक-दूजे की भावनाओं को पढ़ना। यह एक ऐसा बंधन है, जिसमें विश्वास, प्यार, सम्मान और समझदारी की आवश्यकता होती है। इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को महसूस करना भी बहुत जरूरी होता है, खासकर नजरों की भाषा को समझना, जो शब्दों से अधिक प्रभावी हो सकती है

Relationship Tips Identify Love Language From Partner's Eye
Relationship - फोटो : istock

भाषा का महत्व

नजरें अक्सर हमारे दिल की बात कह देती हैं, जो पति-पत्नी के बीच संचार का एक महत्वपूर्ण साधन हो सकती हैं। पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा बंधन है, जिसमें एक-दूसरे की भावनाओं और इच्छाओं को समझना बहुत जरूरी है। नजरों की भाषा इस संचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो कभी-कभी शब्दों से भी अधिक प्रभावी हो जाती है। इसको समझने से आपसी समझ, विश्वास, संवेदनशीलता और संवाद में सुधार आता है। नजरों के साथ-साथ शरीर की अन्य भाव-भंगिमाएं भी एक-दूसरे को बिना कहे कुछ कहने का माध्यम होती हैं।

Relationship Tips Identify Love Language From Partner's Eye
Relationship - फोटो : pexel

फायदे हैं अनेक

नजरों की भाषा को समझने से कई लाभ होते हैं। यह न केवल आपके संचार को सुधारती है, बल्कि रिश्ते को भी मजबूत बनाती है। नजरों की इस भाषा से पता चलता है कि आप दोनों में कितना अच्छा तालमेल है। कई बार आप परिवार के बीच होती हैं या सार्वजनिक स्थानों पर होती हैं तो वहां आपके पास शब्दों का इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं होता। ऐसे में नजरें ही संवाद का माध्यम बनती हैं।

नजरों की भाषा को समझना एक कला है, जो समय के साथ विकसित होती है। इसके लिए भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जुड़े रहना जरूरी होता है। अगर आप अपने साथी की भावनाओं को समझती हैं तो उनकी नजरों से कही गई बातों को भी आसानी से समझ सकती हैं। जब आप बिना शब्दों के ही एक-दूसरे को समझ पाती हैं तो आपका संवाद अधिक प्रभावी और कारगर हो जाता है। इससे गलतफहमियां कम होती हैं और आपसी संबंधों में सुधार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Identify Love Language From Partner's Eye
Relationship - फोटो : istock

कैसे करें इस्तेमाल

अपनी नजरों के माध्यम से साथी को प्रेम और स्नेह का अहसास दिलाएं। जब आपका साथी किसी मुश्किल परिस्थिति में हो तो नजरों के माध्यम से उन्हें यह एहसास दिलाएं कि आप उनके साथ हैं। जब आप अपने साथी से बात कर रही हों तो उनकी आंखों में देखें। इससे एक गहरा संपर्क बनता है और आपके बीच की समझ बढ़ती है। नजरें आपको यह जानने में भी मदद करेंगी कि आपका साथी कब खुश होता है, कब परेशान होता है और कब कुछ कहना चाहता है।

विज्ञापन
Relationship Tips Identify Love Language From Partner's Eye
Relationship - फोटो : pexel

सकारात्मक सोच बहुत जरूरी

मनोवैज्ञानिक मेघा शर्मा बताती हैं, नजरों की भाषा, जिसे हम बॉडी लैंग्वेज या नॉन-वर्बल कम्युनिकेशन भी कहते हैं, किसी भी शादीशुदा रिश्ते के लिए अहम है। खासकर आज के समय में यह भाषा बहुत मायने रखती है, क्योंकि आज के समय ज्यादातर युगल एक-दूसरे के प्रति नेगेटिव अप्रोच ज्यादा रखते हैं। कई बार अनजाने में ही हम अपने साथी को नीचा दिखा देते हैं या उसका दिल दुखा देते हैं, जिससे वह भावनात्मक रूप से टूटने लगता है। इसलिए दोनों के बीच संवाद होना बेहद जरूरी है।

दूसरे, समस्या को हल करने का तरीका उनके संबंधों को बेहतर कर सकता है। एक अच्छे और मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी है अपने साथी को उसकी अच्छाइयों और बुराइयों के साथ स्वीकार करना, समस्याओं को हल करना और खुद को एक्सप्रेस करना, तभी आप दोनों नजरों की इस भाषा को समझ पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed