दुनिया में कई रिश्ते हैं, जिन्हें काफी प्यार और सम्मान की नजर से देखा जाता है। वही, हर रिश्ते की अपनी एक अहमियत भी होती है। जैसे- पति-पत्नी के रिश्ते को ही ले लीजिए। इस रिश्ते में प्यार, सम्मान, एक-दूसरे की रक्षा के प्रति वादा, समर्पण, त्याग जैसी कई अन्य चीजें होती हैं और ये सभी चीजें इस रिश्ते की डोर को मजबूती से पकड़े रहती है। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से इस रिश्ते को और मजबूती भी मिलती है, जिससे ये रिश्ता लगभग जिंदगी के आखिरी पल तक चलता है। हालांकि, कई ऐसी स्थितियां भी आती हैं, जब पति-पत्नी का ये पवित्र रिश्ता तलाक का रूप ले लेता है और दोनों अलग हो जाते हैं। ऐसे में तलाक के बाद पार्टनर जिंदगी की मुश्किलों से भी जूझते हैं और कई कठिनाईयां भी उनके सामने आती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं, तो कुछ टिप्स हैं जो आपकी जिंदगी को संभालने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"60c042c68ebc3e1f582723b1","slug":"relationship-tips-how-you-can-move-forward-in-life-after-divorce-these-four-tips-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद भी मुश्किल जीवन हो जाएगा काफी सरल, अपना सकते हैं ये 4 टिप्स","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
तलाक के बाद भी मुश्किल जीवन हो जाएगा काफी सरल, अपना सकते हैं ये 4 टिप्स
Wed, 09 Jun 2021 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पुरानी बातों का न करें याद
- भले ही पति-पत्नी तलाक लेकर अलग हो जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी भावनात्मक रूप से वो एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। लेकिन अगर आप जिंदगी को ठीक ढंग से जीना चाहते हैं, और आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको इन पुरानी बातों और यादों को भूलकर भी याद नहीं करना चाहिए। आपको खुद को व्यस्त रखना चाहिए, ताकि आप इन यादों से बाहर निकल सकें। पुरानी बातों को छोड़कर आपको भविष्य पर फोकस करना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
परिवार और दोस्तों संग बिताएं समय
- कई लोगों को देखा जाता है कि वो तलाक के बाद खुद को अकेला कर लेते हैं। कई बार उन्हें ऐसा लगता है कि शादी टूटने की वजह कहीं वो तो नहीं। अगर आप भी ऐसा कुछ सोचते हैं, तो आप गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अगर आपका रिश्ता टूट गया है, और आपका पार्टनर अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका है तो फिर आप क्यों नहीं आगे बढ़ सकते। इसलिए आपको अपने परिवार और दोस्तों संग समय बिताना चाहिए, उनके साथ बाहर जाना चाहिए आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
लोगों का काम है कहना
- जब किसी कपल का तलाक हो जाता है, तो कई पार्टनर्स इस बात को लेकर शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं कि लोग क्या कहेंगे, ये समाज उनको लेकर कैसी-कैसी बातें बनाएगा, उनके चरित्र को लेकर ऊंगली उठाएंगे आदि। लेकिन अगर आपको जीवन में आगे बढ़ना है, तो आपको इन सब बातों को नजरअंदाज करना पड़ेगा। लोगों का काम तो बातें बनाना होता ही है, लेकिन ये आपको पता होना चाहिए कि आप कितने सही हैं या कितने गलत।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
करियर पर करें फोकस
- करियर पर फोकस करने का ये मतलब नहीं है कि आप कोई नौकरी या बिजनेस ही करें। बल्कि आप ज्यादा सशक्त बन सकते हैं, कोई ऐसा काम जो आप सीखना चाहते थे वो कर सकते हैं और अगर आप चाहें तो आप अपना कोई बिजनेस या फिर अपनी पसंद की नौकरी भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से मदद ही मिलेगी और समाज में लोग आपको एक अच्छी नजर से भी देखेंगे। इसलिए बीती बातों को भूलकर आप आगे बढ़ सकते हैं।