{"_id":"6ae0bb2bb9f7557f1204bc84","slug":"shri-guru-hari-krishna-school-champion-in-national-football-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-110345-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में अंडर-17 में श्री गुरु हरि कृष्ण स्कूल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में अंडर-17 में श्री गुरु हरि कृष्ण स्कूल चैंपियन
विज्ञापन
फोटो--
- अंडर-17 वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने हासिल किया दूसरा स्थान, अंडर-14 में क्वार्टर फाइनल और अंडर-19 में सेमीफाइनल की दौड़ हुई तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 में मंगलवार को तीनों आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के छठे दिन अंडर-14 वर्ग के लीग मैच, अंडर-17 वर्ग का फाइनल और अंडर-19 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 के खिताबी मुकाबले में श्री गुरु हरि कृष्ण स्कूल ने एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा को 3-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक शिवालक राज ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में संजीवन पब्लिक स्कूल, कोल्हापुर ने अखिल भारतीय पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराया। अराफा इंग्लिश स्कूल, अतर ने केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल को 3-0 से शिकस्त दी। श्री शक्ति इंटरनेशनल स्कूल, तिरुपुर ने मेस इंडियन स्कूल, दोहा को 3-0 से हराया। वहीं, विनमोर अकादमी, बेंगलुरु ने मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा को 5-0 से पराजित किया।
अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने मेजबान उमा पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया। स्वामी केशवानंद कॉन्वेंट स्कूल, बाढ़ादर ने श्री राजेंद्र गिरी मेमोरियल स्कूल अकादमी को 3-0 से और श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल ने बाबा मस्तान सिंह पब्लिक स्कूल, मुक्तसर को 3-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
अंडर-17 वर्ग के फाइनल में श्री गुरु हरि कृष्ण स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा को कोई गोल करने का मौका नहीं दिया और 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-19 में सेमीफाइनल की जंग तेज :
अंडर-19 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इंदौर पब्लिक स्कूल ने अराफा इंग्लिश स्कूल को 1-0 से हराया। पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगवा ने वेदस इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम को 2-0 से शिकस्त दी। ममता मॉडर्न स्कूल, विकासपुरी ने इंटरनेशनल इंडियन स्कूल, जद्दाह को 3-0 से पराजित किया। हार्टफुलनेस इंटरनेशनल स्कूल, ओमेगा ने संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल, रावतसर को 1-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में फुटबॉल कोच हिमांशु राज और अंकित भाटी ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।