फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: एक्स पार्टनर की यादें करती हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, भूलना हो जाएगा आसान

Tue, 04 Apr 2023 12:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 04 Apr 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips How to Ease the Pain of Memories of an Ex-partner Know Simple Tips to Forget Them Easily
ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने के तरीके - फोटो : istock

Relationship Tips: ब्रेकअप के दर्द से निकल पाना मुश्किल होता है। ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर की याद आती है। जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो आपको साथी की आदत हो जाती है। पार्टनर से लगाव या प्यार हो सकता है लेकिन जब ब्रेकअप हो जाता है, तो एक्स की याद आना स्वाभाविक है। याद आने पर आप खुद की भावनाओं पर काबू नहीं कर पाते और एक्स से दोबारा बात करना चाहते हैं। उससे पैचअप करने के बारे में सोचने लगते हैं। लोग ब्रेकअप के कारण अवसाद या तनाव की स्थिति में आ जाते हैं। लोगों को ब्रेकअप के बाद रात में नींद नहीं आती, वह अधिक खाना शुरू कर देते हैं और एक्स की याद आने पर आंखों से आंसू निकलने लगना आदि कुछ लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर आपका या आपके किसी दोस्त का ब्रेकअप हुआ है और ब्रेकअप के दर्द से आप बाहर नहीं निकल पा रहें, साथ ही पार्टनर से पैचअप भी नहीं कर सकते हैं, तो कुछ तरीकों को अपनाकर नई शुरुआत कर सकते हैं।

Relationship Tips How to Ease the Pain of Memories of an Ex-partner Know Simple Tips to Forget Them Easily
ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने के तरीके - फोटो : istock

पुरानी यादों को हटाएं

ब्रेकअप के बाद पार्टनर की याद आती है। याद आने पर अक्सर लोग अपने एक्स की फोटो, उनके भेजे मैसेज, तोहफे ये सब देखकर पार्टनर के साथ बिताए वक्त को अधिक याद करने लगते हैं। ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले पार्टनर से जुड़ी चीजों को जीवन से बाहर निकालें। उनकी तस्वीरें, उनके दिए तोहफे आदि को खुद से दूर कर दें।

Relationship Tips How to Ease the Pain of Memories of an Ex-partner Know Simple Tips to Forget Them Easily
ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने के तरीके - फोटो : iStock

खुद को व्यस्त रखें

एक्स पार्टनर की और अपने टूटे हुए रिश्ते के दर्द से बाहर निकलने के लिए खुद को व्यस्त करें। अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। ऐसे कामों में मन लगाएं जो आपको एक्स को याद करने का मौका ही न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips How to Ease the Pain of Memories of an Ex-partner Know Simple Tips to Forget Them Easily
ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने के तरीके - फोटो : istock

दोस्तों संग समय बिताएं

ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने में सबसे अधिक मदद आपके करीबी कर सकते हैं। परिवार, भाई-बहन या दोस्तों की मदद लें। उनके साथ वक्त बिताएं। कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। शॉपिंग कर सकते हैं या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। मस्ती-मौज में आपके पास एक्स के बारे में सोचने का वक्त नहीं होगा।

विज्ञापन
Relationship Tips How to Ease the Pain of Memories of an Ex-partner Know Simple Tips to Forget Them Easily
ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने के तरीके - फोटो : Istock

जीवन में नयापन लाएं

जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो आपका रूटीन पार्टनर के मुताबिक होता है। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी उसी रूटीन को अपनाने से आपको पार्टनर के बिना अकेलापन महसूस होता है। इसलिए ब्रेकअप के बाद अपने जीवन में नयापन लाएं। खुद के रूटीन में बदलाव करें। कुछ नया करने की कोशिश करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed