फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2023: श्रीराम के इन आदर्शों को अपनाएं, सफल हो सकता है जीवन

Thu, 30 Mar 2023 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 30 Mar 2023 01:51 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami 2023 Success Key Factors Follow These Ideals of Shriram in Life  Success Will Come To You
श्रीराम के गुण - फोटो : amar ujala

Ram Navami 2023 :30 मार्च को राम नवमी मनाई जा रही है। इस दिन अयोध्या नरेश श्री राम चंद्र जी का जन्म हुआ था । श्री राम भगवान विष्णु का अवतार हैं, जिनका जन्म असत्य और अधर्म का अंत करने के उद्देश्य से हुआ था । राजा राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है । इसका कारण है, उनका आचरण और आदर्श जीवन, जिसका अनुसरण कर कोई भी सही मार्ग पर चलकर सफलता को प्राप्त कर सकता है। एक श्रेष्ठ राजा होने के साथ ही श्री राम आदर्श बेटे, शिष्य, भाई, पति भी हैं । आइये जानते हैं प्रभु श्रीराम के इन गुणों के बारे में, जिसे अपना कर जीवन बन सकता है सफल।

Ram Navami 2023 Success Key Factors Follow These Ideals of Shriram in Life  Success Will Come To You
भगवान राम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

दयालु


श्रीराम बहुत दयालु थे । उनकी सेना में इंसान, पशु और दानव सभी थे। बलि को हराकर सुग्रीव को राजा बनाया। शबरी के जूठे बेर खाए। हनुमान, जामवंत और अंगद को सेना का नेतृत्व करने का मौका दिया । यह श्रीराम के दयालु आचरण का ही उदाहरण है।

Ram Navami 2023 Success Key Factors Follow These Ideals of Shriram in Life  Success Will Come To You
भगवान राम और उनके भाई भरत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

आदर्श बेटा और भाई


व्यक्ति की सफलता खुशहाल परिवार पर निर्भर है। राम ने माता कैकयी के कहने पर राजा का पद त्याग दिया। श्रीराम ने अपने तीनों छोटे भाईयों भगत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न को सगे भाई से बढ़कर प्यार दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2023 Success Key Factors Follow These Ideals of Shriram in Life  Success Will Come To You
lord ram - फोटो : lord ram

सहनशीलता और धैर्य

 

अयोध्या नरेश श्रीराम सहन और धैर्यवान थे। माता कैकेयी की इच्छा को पूरा करने के लिए राम जी 14 वर्ष के वनवास पर चले गए । वहीं माता सीता को त्यागने पर खुद भी राजा होते हुए संन्यासी की तरह जीवन बिताने लगे । अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रभु राम हमेशा सहलशील और धैर्यवान रहे ।

विज्ञापन
Ram Navami 2023 Success Key Factors Follow These Ideals of Shriram in Life  Success Will Come To You
भगवान राम और भजन

बेहतर प्रबंधन


एक आदर्श राजा होने के साथ ही श्रीराम कुशल प्रबंधक भी थे। कम सैनिकों, संसाधनों के बिना भी इन्होंने अपने कौशल से लंका पर आक्रमण कर दिया । सेना के साथ मिलकर लंका पहुंचे के लिए पत्थर का सेतु तैयार कराया । अपने राज्य को राम राज बनाने के लिए बेहतर प्रबंधन किया ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed