फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पार्टनर को हर बात पर आता है बहुत गुस्सा, तो इन तरीकों से संभालें रिश्ता

Fri, 11 Mar 2022 04:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 11 Mar 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips How To Calm Your Partner When He is Angry
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

यहां प्यार होता है, वहां रूठना-मनाना भी होता है। कई बार रिलेशनशिप में आपका पार्टनर आपसे नाराज भी हो जाता है। गुस्से में बात करना, बहस करना या लड़ाई होना भी रिलेशनशिप में आम बात है लेकिन अगर आपका पार्टनर हर बात पर गुस्सा होता हो, तो प्यार होते हुए भी रिलेशनशिप में टिके रहना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को बहुत गुस्सा आता है। उनकी नाक पर ही गुस्सा रहता है, जिसके कारण वह हर छोटी बात पर नाराजगी जताते हैं। ऐसे में उनके साथी के लिए हर वक्त उनके गुस्से से डील करना और पार्टनर के गुस्से के बदले इरिटेट होकर उसी तरह से बर्ताव करना रिश्ते का अंत कर सकता है। इसलिए गुस्सैल पार्टनर के साथ डील करने के कुछ तरीकों के बारे में आपको पता होना चाहिए ताकि रोजाना होने वाले क्लेश से राहत मिल सके। ये रहे गुस्सैल पार्टनर से डील करने के टिप्स।

Relationship Tips How To Calm Your Partner When He is Angry
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

प्रतिक्रिया न दें

पार्टनर जब भी गुस्से में हो, तो प्रयास करें कि उससे बहस न करें। उनके गुस्सा होने पर बात को बढ़ाने के बजाए उसे खत्म करने के लिए पार्टनर की नाराजगी पर रिएक्ट न करें। शांत रहें और अपनी बात रखने के लिए उनके शांत होने का इंतजार करें।
 

Relationship Tips How To Calm Your Partner When He is Angry
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

प्यार से बात करें

गुस्से का जवाब गुस्सा नहीं होता। अगर आपका साथी गुस्से में है तो उससे रूडली या चिल्लाकर बात करने के बजाए प्यार से पेश आएं। अगर वह गुस्से में आपसे कुछ पूछे तो उन्हें नम्रता के साथ जवाब दें। आपके व्यवहार से उनका गुस्सा भी ठंडा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips How To Calm Your Partner When He is Angry
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सही वक्त का करें इंतजार

हर बात का एक सही वक्त होता है। अपने पार्टनर का मूड देखकर उनसे कोई बात करें। उन्हें प्यार से समझाएं कि गुस्सा किसी बात का हल नहीं और इससे उनकी सेहत पर भी असर पड़ेगा। उन्हें महसूस कराएं कि आपको उनकी परवाह है।

विज्ञापन
Relationship Tips How To Calm Your Partner When He is Angry
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : iStock

थेरेपी

अगर पार्टनर को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो आपको धैर्य की जरूरत है। लेकिन ज्यादा गुस्सा आना उनका स्वभाव बन जाएगा। इसलिए पार्टनर को थेरेपी के लिए ले जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed