Relationship Tips: माता-पिता हर किसी के जीवन का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। इसी वजह से जब हम नौकरी या अन्य कारणों से उनसे दूर रहते हैं, तो उनकी देखभाल को लेकर चिंता बनी रहती है।
Relationship Tips: घर से रहते हैं दूर तो अपने माता-पिता का ध्यान ऐसे रखें, ताकि उन्हें न महसूस हो अकेलापन
उम्र बढ़ने के साथ माता-पिता को न केवल शारीरिक बल्कि भावनात्मक सहारे की भी जरूरत होती है। ऐसे में, कुछ आसान और प्रभावी तरीकों से आप अपने माता-पिता का ख्याल रख सकते हैं, भले ही आप उनसे मीलों दूर हों।
दिन में कई बार कॉल और वीडियो कॉल करें
चाहें आप कितने भी व्यस्त हों, लेकिन दिन में दो से तीन बार माता पिता को कॉल या वीडियो करके बात करें। उनसे पूछें कि खाना क्या खाया ? इसके अलावा उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य और जरूरतों के बारे में जानें और उन्हें अकेलापन महसूस न होने दें।
मेडिकल जरूरतों का ध्यान रखें
बढ़ती उम्र में माता पिता का व्यवहार बच्चों के जैसा ही हो जाता है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप माता-पिता के लिए हेल्थ चेकअप और दवाइयों का ध्यान रखें। खासतौर पर अगर वे किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो उनके लिए डॉक्टर के अपॉइंटमेंट बुक करें। घर के पास एक मेडिकल स्टोर से उनकी दवाइयों की होम डिलीवरी का इंतजाम करें। उन्हें खुद समय से दवा खाने की याद दिलाएं।
भले ही आपके माता पिता कि पेंशन आती हो, लेकिन उसके बावजूद आप खुद भी माता-पिता की आर्थिक जरूरतों का ध्यान रखें और समय पर पैसे भेजें। अगर वे ऑनलाइन बैंकिंग नहीं जानते, तो उन्हें इसे सिखाएं या उनके बैंक अकाउंट को अपने से लिंक करें। उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस करवाएं ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में परेशानी न हो।
घर की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखें
यदि आपके माता पिता अकेले रहते हैं तो ये सबसे जरूरी टिप है। घर की सिक्योरिटी के लिए आप घर में सिक्योरिटी कैमरा और स्मार्ट लॉक जैसी गैजेट्स लगवा सकते हैं। घर के आसपास किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से संपर्क में रहें, ताकि ज़रूरत पड़ने पर वे माता-पिता की मदद कर सकें। घर की सफाई, बिजली और मरम्मत से जुड़ी चीज़ों के लिए एक भरोसेमंद हेल्पर या केयरटेकर का इंतजाम करें। किसी भी नए व्यक्ति को घर में न भेजें।