रिलेशनशिप का भविष्य के लिए दो लोगों की पहली मुलाकात पर निर्भर करता है। किसी भी कपल के लिए उनकी पहली डेट बहुत अहम होती है। पहली डेट पर ही अधिकतर लोग तय कर लेते हैं कि उन्हें इस रिश्ते को आगे बढ़ाना है या नहीं। इसी कारण लड़के अपनी पहली डेट को बहुत खास बनाना चाहते हैं। जगह के चयन से लेकर पार्टनर की पसंद का पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश में रहते हैं। वहीं लड़कियां भी पहली डेट को लेकर उत्साहित होती हैं। वह बेस्ट दिखना चाहती हैं और अपने पार्टनर से बहुत सारी उम्मीदें लगा लेती हैं। डेट प्लान करने से लेकर लड़की की रिप्लाई आने तक लड़के नर्वस रहते हैं कि अगली डेट हो भी पाएगी या नहीं। पार्टनर डेट से इम्प्रेस हुई होगी या नहीं। लेकिन लड़की के दिल की बात जानने के लिए आपको इतना इंतजार करने की जरूरत नहीं। पहली डेट में ही लड़कियां कुछ संकेतों से आपको अपना जवाब दे देती हैं। अहम होता है उनके संकेतों को समझ पाना। चलिए जानते हैं लड़कियों के उन संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि पहली मुलाकात कामयाब हो गई है और रिश्ते में बात पक्की हो गई है।
Relationship Tips: पहली डेट पर लड़की दें इस तरह के संकेत, तो समझ जाएं सफल हो गई मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की का मुस्कुराना
पहली डेट पर जब लड़की से आपकी मुलाकात होती है तो अगर वह आपको देखकर मुस्कुराती हैं तो उनकी खुशी से आपको उनके दिल का हाल समझ लेना चाहिए। भले ही मुस्कान न हो लेकिन उनके चेहरे की चमक संकेत देती है कि वह इस डेट से इम्प्रेस हो गई हैं और आपके साथ दूसरी डेट पर जाने के लिए तैयार हैं।
जाने की जल्दबाजी न हो
लड़की अगर आपसे पीछा छुड़ाना चाहती है तो बार बार देर होने की बात कहकर या व्यस्त का बहाना बनाकर जल्दी से निकलने की कोशिश करती हैं। लेकिन अगर वह आपके साथ को एंजाॅय कर रही होती हैं तो उन्हें जाने की कोई जल्दबाजी नहीं होती। वह आपके साथ वक्त बिताना चाहती हैं।
बात करने में रुचि लेना
मुलाकात में बात करने की शुरुआत कोई भी करें, लेकिन जरूरी ये है कि क्या आपकी पार्टनर आपसे बात करने में रुचि ले रही हैं या नहीं। अगर वह बात को आगे बढ़ाएं तो समझ जाएं कि वह आपकी बातों में दिलचस्पी ले रही हैं। लेकिन अगर वह रुचि न ले रही हों तो बात करने का तरीका या टाॅपिक बदल दें फिर भी वह रूचि न लें तो समझ जाएं कि वह आपसे बात करने में इच्छुक नहीं है।
जगह की तारीफ करना
आप अपनी पार्टनर को जहां डेट पर ले गए हैं, अगर उन्हें वह जगह पसंद आए और वह बार बार उस जगह की तारीफ करें तो समझ जाएं कि वह आपसे इंप्रेस हो रही हैं। उन्हें जगह के साथ ही आपका साथ भी पसंद आ सकता है। लेकिन अगर वह जगह को लेकर अपनी नापसंदगी को जाहिर करें तो उनके रिएक्शन से समझ लीजिए कि वह अगली डेट पर जाने पर विचार कर सकती हैं।