फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relation Tips: शादी के बाद आ रही है मायके की बहुत याद, तो अपनाएं ये टिप्स

Tue, 26 Apr 2022 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 26 Apr 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Girl Missing Her Family after Marriage
शादी के बाद मायके की याद आने पर क्या करें - फोटो : Instagram

Relationship Tips: शादी हर लड़की के जीवन का वह टर्निंग पाइंट होता है, जहां उसे कई बदलावों को अपनाना पड़ता है। सबसे बड़ा बदलाव ये होता है कि जिस घर-परिवार में उसका जन्म हुआ होता है, बड़ी होती है, उसे छोड़कर पति के परिवार में शामिल होना पड़ता है। विदाई के बाद लड़की अपने पति के घर में रहने चली जाती है। उसे नए रिश्ते और नए परिवार के साथ तालमेल बिठाना होता है। लेकिन किसी भी लड़की के लिए अपने माता-पिता, भाई-बहन और घर को छोड़कर दूसरे परिवार को अपनाना इतना आसान नहीं होता। नए परिवार, अनजान लोगों के बीच उसे अपने मायके की याद आती है। 'मां होती तो ये करती, पापा होते तो ऐसा होता।' उसके दिमाग में यही ख्याल आते हैं और अब हमेशा के लिए अपने उस घर से दूर रहने के ख्याल भी उसे सताते रहते हैं। ऐसे में शादी के शुरुआती दिनों में लड़कियों को अक्सर होम सिकनेस महसूस होने लगती है। उन्हें मायके की याद आती है और वह घर जाना चाहती है। हालांकि यह संभव नहीं हो पाता। इसलिए अगर शादी के बाद मायके की याद आए तो इन आसान टिप्स को अपना सकते हैं।

Relationship Tips: Girl Missing Her Family after Marriage
शादी के बाद मायके की याद आने पर क्या करें - फोटो : istock

अकेले न रहें

अक्सर देखने को मिलता है कि शादी के बाद नई दुल्हन अधिकतर समय अपने कमरे में ही रहती है। उसे नए परिवार में न तो कोई जिम्मेदारी अब तक मिली होती है और न ही वह पूरी तरह से परिवार से घुल मिल पाई होती है कि उनके साथ कंफर्टेबल महसूस करें। इसलिए कमरे में ही रहना पसंद करती है। लेकिन अकेले रहने पर उसे मायके की अधिक याद आने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि कमरे में अकेले न रहें। सास, ननद या ससुराल के बच्चों के साथ वक्त बिताएं। इससे उनके साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा और व्यस्त रहने के कारण आपको मायके की याद भी कम आएगी।

Relationship Tips: Girl Missing Her Family after Marriage
शादी के बाद मायके की याद आने पर क्या करें - फोटो : istock

वीडियो कॉल पर बात करें

मायके की याद आना स्वाभाविक है। लेकिन शादी के बाद बार-बार ससुराल जाने से बचें, बल्कि याद आने पर आप मायके कॉल करके अपने परिवार से बात कर सकती हैं। अब तो वीडियो कॉल ने सब आसान कर दिया है। आप अपने माता पिता, भाई-बहन को वीडियो कॉल कर सकती हैं। इससे आपको महसूस होगा कि आप उनके साथ ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Girl Missing Her Family after Marriage
शादी के बाद मायके की याद आने पर क्या करें - फोटो : Pixabay

मायके से मंगवाएं पसंदीदा खाना

घर की याद आए तो मां के हाथों की बनी वह डिश मंगवा सकती हैं तो आपको बहुत पसंद हो। जैसे मां के हाथ के बनने लड्डू, दही भल्ले या जो भी डिश आपकी फेवरेट हो, मां से कहें कि वह आपके लिए बना कर भेज दें। आपकी पसंदीदा डिश देखकर मूड तो फ्रेश होगा ही, वहीं ऐसा लगेगा कि आप अपनी मां के पास ही हैं। इससे आपको मायके की याद भी कम आएगी।

विज्ञापन
Relationship Tips: Girl Missing Her Family after Marriage
शादी के बाद मायके की याद आने पर क्या करें - फोटो : istock

कुछ देर के लिए मिलने जाएं

अगर आपको बहुत ज्यादा मायके की याद आ रही हो और मायका पास में ही हो तो आप एक दो घंटे के लिए वहां जा सकती हैं। पति के साथ कुछ देर के लिए मायके जाकर सबसे मिल लें। परिवार से मिलने के बाद आपको सुकून मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि रोजाना या अक्सर मायके जाने का प्लान न बनाएं। ससुरालवालों की खुशी का ध्यान रखते हुए ही मायके जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed