फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया है आपका रिलेशनशिप तो कतई न करें ये 7 काम, इमोशनल मैसेज तो भूलकर भी न भेजें 

Mon, 29 Jul 2019 11:50 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 29 Jul 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips for new couple love tips
long distance relationship

अगर आप नए रिलेशनशिप में हैं तो कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। दरअसल, नया रिलेशनशिप बेहद नाजुक होता है। इसे फलने-फुलने में वक्त लगता है। रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक-ठाक लगता है। लेकिन धीरे-धीरे जैसे ही वक्त बितने लगता है तो रिलेशनशिप में हुई एक छोटी से चूक भी भारी पड़ने लगती है। कई बार तो अनजाने में बोले गए शब्दों की वजह से भी हमारा रिलेशनशिप खतरे में पड़ जाता है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है और कुछ खास बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं क्या हैं ये बातें...

Relationship tips for new couple love tips
रिश्ता

नए रिलेशनशिप में इमोशनल मैसेज कतई न भेजें। दरअसल, कई बार हम जब किसी रिलेशनशिप में नए होते हैं तो जल्द-जल्द इमोशनल मैसेज भेजने लगते हैं। इससे आपका रिलेशनशिप खराब हो सकता है। इमोशनल मैसेज की जगह आप नॉर्मल और संक्षिप्त मैसेज भेजें। इसके अलावा दिनभर फोन पर बातचीत और मैसेज करने से बचे। अपनी दिनभर की डिटेल एक दूसरे के साथ शेयर करने से बचें। एल्कोहल के सेवन के बाद अपने पार्टनर को फोन न मिलाएं।

Relationship tips for new couple love tips
relationship - फोटो : Pixabay
नए रिलेशनशिप में मिलने की जल्दबाज़ी कतई न करें। रोज़ मिलने की जगह हफ्ते में मिलने का दिन निर्धारित कर लें। पहली बार जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो आपका मन हर पल अपने लवर्स के साथ बिताने को करता है। ऐसा करना कपल्स को अच्छा भी लगता है, लेकिन कई बार इस चक्कर में उनके दूसरे ज़रूरी काम प्रभावित हो जाते हैं। इसकी वजह से बाद में परेशानी उठानी पड़ती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips for new couple love tips
relationship tips
रिलेशनशिप में एक- दूसरे को स्पेस देना बेहद ज़रूरी होता है। इससे रिलेशनशिप मज़बूत होती है। जब आप नए रिलेशनशिप में हो तो चेपू कतई न बने। इससे आपके पार्टनर को असहज हो सकती है और आपका रिलेशन बिगड़ सकता है। ज़रूरत के हिसाब से ही अपने पार्टनर या लवर्स को महत्व दें।
 
विज्ञापन
Relationship tips for new couple love tips
relationship
जब रिलेशन नया-नया होता है तो लवर्स का मन एक दूसरे से बातचीत करने के लिए उतावला रहता है। ऐसे में ध्यान रखें कि बातचीत में जल्दी अंतरंग न हों। आप बातचीत के दौरान एक दूसरे की म्यूज़िक, मूवी और बुक्स के बारे में पसंद और नापसंद जाने। इससे आपको एक दूसरे के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed