किसी भी रिलेशनशिप में सवाल करना कभी गलत नहीं होता। इसलिए अपने पार्टनर से उसके चाहत व पसंद से जुड़े सवाल जरूर करें इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। दरअसल, हम जब किसी रिश्ते में होते हैं तो हमें लगता है कि ज्यादा सवाल करने से हमारा रिश्ता बिगड़ सकता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। सवाल करने से उल्टा रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता है और आप एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझते भी हैं। आइए आपको बताते हैं कि वह कौन-से सवाल हैं जो आपके आपके पार्टनर के करीब लाते हैं...।
2 of 5
रिलेशनशिप
- फोटो : pixabay
सबसे पहले तो आप अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद जरूर पूछें। इससे आप उसके करीब आएंगे और आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा। दरअसल जब हम किसी की पसंद और नापसंद जानते हैं तो हम उसके दिल के दरवाजे को अपने लिए खोल देते हैं। ऐसा करने से रिश्तों में मजबूती आती है और प्यार बढ़ता है।
कई बार आप अनजाने में कुछ ऐसी हरकते कर देते हैं जो आपके पार्टनर को बिल्कुल ही अच्छा नहीं लगता व असहज महसूस करने लगता है। ऐसे में पार्टनर से ये सवाल जरुर पूछें कि आपके अंदर वह कौन सा बदलाव चाहता है। क्योंकि ऐसे सवाल आपके रिलेशनशिप को बेहतर करने में मदद करते हैं और उन चीजों को करने से बचें जिससे आपका पार्टनर असहज महसूस करता हो।
अपने पार्टनर से वक्त-वक्त पर ये सवाल पूछते रहें कि उन्हें आपके साथ कैसा लगता है। इस तरह आपका पार्टनर जरूर सोचेगा कि उसने आपके साथ रिलेशनशिप में किता इंजॉय किया है और इस तरह के सवाल आप दोनों को और करीब लाने में मदद करेगा। इसके अलावा यह भी पूछें कि आपसी प्यार बढ़ाने के लिए और कुछ क्या कर सकते हैं। कभी-कभी अपने पार्टनर से घूमने को लेकर जरूर सवाल पूछें। आप उन्हें आसपास की पसंदीदा जगह पर घुमाने ले जाएं। अगर आप इस तरह उनका ख्याल रखते हैं तो आपसी बॉन्डिंग अच्छी होगी।
अपने पार्टनर के साथ काम करते रहिए। इसके लिए अगर आप अपना काम कर के खाली हो चुके हैं तो उनसे पूछें की आप कैसे उनके काम में हाथ बंटा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। बहुत कम लोग रिश्ते के इस पहलू के बारे में विचार करते हैं। पार्टनर के साथ साफ-सफाई में हाथ बंटा दें।