{"_id":"5e15a9338ebc3e87b57f4edb","slug":"relationship-tips-don-t-forget-to-speak-to-your-partner-about-some-lies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी या पति से कभी भी न बोलें ये झूठ, नहीं तो रिश्ता हो जाएगा बर्बाद","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
प्रेमी या पति से कभी भी न बोलें ये झूठ, नहीं तो रिश्ता हो जाएगा बर्बाद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 09 Jan 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
relationship
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो विश्वास का होना बेहद जरूरी है क्योंकि बिना विश्वास के कोई भी रिश्ता नहीं चलता है। दरअसल विश्वास ही वो चीज है जिससे रिश्ते में मजबूती आती है और आपसी प्यार भी बढ़ता है। जब किसी रिश्ते में विश्वास टूटता है तो वह रिश्ता बर्बाद हो जाता है। और यह विश्वास आपसी झूठ की वजह से ही टूटता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कभी कोई गलतफहमी न आए तो आपको कुछ झूठ कभी भी अपने पार्टनर को नहीं बोलने चाहिए।
2 of 5
relationship
- फोटो : pixa
अगर आप अपने एक्स पार्टनर से अभी भी बात करते है तो यह बात आपको अपने पार्टनर को जरूर बतानी चाहिए , क्योंकि अगर कभी आपके पार्टनर को इस बात का पता चल गया तो यह आपके रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकता है। इसी वजह से वह आप पर हमेशा शक करेगा। यही नहीं इस बात के चलते शायद वह आपसे अपना रिश्ता भी खत्म कर सकता है।
3 of 5
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपने अपने करीबी दोस्तों से बहुत फ्लर्ट करते हैं। तो आपको अपने पार्टनर को यह बात समझानी पड़ेगी कि आप और आपके दोस्त में सिर्फ दोस्ती वाला ही रिश्ता है। अगर यह बात आप अपने पार्टनर को नहीं समझाते है तो आपका यह फ्लर्ट करना आपके रिश्ते के लिए बेहद नुकसानदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपको कोई चीज नहीं पसंद है तो आप यह बात अपने पार्टनर से खुलकर कह सकते है। क्योंकि पार्टनर की पंसद को खुद की पसंद बनाने का नाटक करना आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। आप के जहन में यह ख्याल जरुर आएगा कि ऐसा करके आप अपने पार्टनर के साथ एक फेक रिश्ता कायम कर रहे है।
विज्ञापन
5 of 5
relationship
- फोटो : pixa
क्या आप लड़ाई होने के दौरान अपनी भावनाओं को खुलकर नहीं कहते है और अपने पार्टनर द्वारा पूछे जाने पर बात को यह कहकर खत्म कर देते है कि मैं ठीक हूँ। ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि अपने मन की भावना को छुपाने से आपके रिश्ते में और कड़वाहट पैदा हो सकती है। इसी कड़वाहट के चलते आपका रिश्ता खत्म भी हो सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।