Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian national ambushed robbed in Peru masked assailants open fire steal jewelry what did CCTV footage reveal

पेरू में घात लगाकर भारतीय से लूट: नकाबपोश 10 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गहने लूटे; सीसीटीवी में क्या दिखा?

Sat, 28 Nov 2026 12:01 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 28 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

पेरू की राजधानी लीमा के पास कैलाओ में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक भारतीय नागरिक विजय पगरानी और पेरूवियन महिला पर हमला कर दिया। एयरपोर्ट जाते समय उनकी कार रोककर 30 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई गईं और गहनों से भरे पैकेट लूट लिए गए। 

विज्ञापन
Indian national ambushed robbed in Peru masked assailants open fire steal jewelry what did CCTV footage reveal
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरू में एक भारतीय व्यक्ति और एक पेरूवियन महिला पर जानलेवा हमला हुआ।  बंदूक लिए नकाबपोश लुटेरों के एक समूह ने हाईवे के बीचों-बीच उनकी गाड़ी को रोककर गहनों से भरे पैकेट लूट लिए। यह घटना पेरू की राजधानी लीमा के पास कैलाओ में हुई। इस हमले के दौरान 30 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई गईं। अधिकारियों के मुताबिक, अपराधियों ने गाड़ी का पीछा किया था और फिर उसे रोककर दिन-दहाड़े इस लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन


कब हुई घटना? 
'एल कॉमर्सियो' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। उस समय पीड़ित - भारतीय नागरिक विजय पगरानी इजा और 35 वर्षीय पेरूवियन नागरिक मारी नताली मिरांडा एस्पिनोजा - जॉर्ज चावेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे थे। विजय और मारी दोनों को सैन मिगुएल स्थित सैन जुडास टैडियो क्लिनिक ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है और वे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


वीडियो फुटेज में क्या दिखा? 
पास की एक इमारत से रिकॉर्ड किए गए इस घटना के खौफनाक वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि बंदूकधारी गाड़ी को घेर लेते हैं और खिड़कियों पर गोलियां चलाते हैं। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने गाड़ी में सवार एक व्यक्ति (संभवतः विजय) को जबरन बाहर खींचा और फुटपाथ पर छोड़ दिया। इसके बाद, वे गहनों से भरे पैकेट वाले ब्रीफकेस लेकर अपनी गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में कितने लोग शामिल थे? 
कैलाओ पुलिस क्षेत्र के प्रमुख, जनरल ओल्गर बेनाविडेस ने पुष्टि की कि यह लूट और मारपीट का मामला है। इस लूट में लगभग दस अपराधी शामिल थे, जिन्होंने पीड़ितों का रास्ता रोकने और वहां से भागने के लिए तीन वैन और अन्य वाहनों का इस्तेमाल किया। राष्ट्रीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए जांच चल रही है। पुल के पास कुछ मोबाइल फोन भी पड़े मिले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये फोन पीड़ितों के हैं या अपराधियों के।


क्या गाड़ी का कोई आपराधिका रिकॉर्ड?
हथियारबंद हमले में इस्तेमाल की गई, B6H-624 लाइसेंस प्लेट वाली ग्रे रंग की गाड़ी का संबंध अन्य अपराधों से भी रहा है। इस गाड़ी का आपराधिक रिकॉर्ड है।  इसमें 2011 में हुई एक टक्कर (जिसमें संपत्ति का नुकसान हुआ था), 2024 में हत्या की कोशिश, और हथियारों व विस्फोटकों के निर्माण और आपूर्ति जैसे मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed