फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर की इन चार बातों को न लें हल्के में, नहीं तो हो सकती है दिक्कत

Sat, 07 Aug 2021 09:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 Aug 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Do not ignore these four things of your partner talk together
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्यार का रिश्ता मजबूरियों से नहीं बल्कि सम्मान, प्रेम और एक-दूसरे के चाहने से बनता है। ये एक ऐसा रिश्ता है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है, क्योंकि प्यार कब किससे और कहां हो जाए ये कोई नहीं जानता। जब लोग पार्टनर संग इस रिश्ते में बंधते हैं या बंधने वाले होते हैं, तो वे इस प्यार के रिश्ते को लेकर कई सपने देखते हैं। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए लगभग हर कपल अपनी पूरी कोशिश करता है और रिश्ते में आने वाली सभी चुनौतियों का एक साथ सामना भी करता है। लेकिन कई रिलेशनशिप में देखा जाता है कई लोग अपने इस रिश्ते को लेकर लापरवाह होते हैं, और वे अपने पार्टनर के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं, जो किसी भी प्यार के रिश्ते के लिए गलत हो सकता है। जरूरी है कि आप अपने रिश्ते का ध्यान रखें। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए और न ही नजरअंदाज करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips Do not ignore these four things of your partner talk together
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शक करने की आदत

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे हर छोटी-छोटी बात को लेकर या फिर बेवजह अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी ऐसा करता है तो आपको संभलने की जरूरत है, क्योंकि आगे चलकर आप इससे कोई बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसलिए समझदारी से काम लें और अपने पार्टनर से बात करें।
Relationship tips Do not ignore these four things of your partner talk together
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

झूठ बोलने की आदत

  • झूठ बोलना किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आपका पार्टनर आपसे झूठ बोलता है, तो आपको उनसे उनकी इस आदत को लेकर बात करनी चाहिए। उनको बताना चाहिए कि ये आदत सही नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Do not ignore these four things of your partner talk together
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

चीजें छुपाने की आदत

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे चीजों को छुपाते हैं, बातें छुपाते हैं और जब वे किसी के साथ रिलेशनशिप में बंधते हैं तो उनकी ये आदत बदलती नहीं है। ऐसे में उनकी ये आदत आपके प्यार के रिश्ते के लिए खराब हो सकती है।
विज्ञापन
Relationship tips Do not ignore these four things of your partner talk together
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इज्जत न करने की आदत

  • हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उनका सम्मान करे, उसकी बात समझे और उसकी इज्जत करें। लेकिन कई लोग अपने पार्टनर की बिल्कुल भी इज्जत नहीं करते हैं, जो कि गलत है। ऐसे में आपके पार्टनर और आपके रिश्ते के लिए ये काफी बुरा हो सकता है। इसलिए इस आदत को बदलना बेहतर विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed