जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो वहां प्यार और रूठना-मनाना तो चलता रहता है। एक दूसरे के प्रति चिंता करना, एक-दूसरे के बारे में सोचना, एक-दूसरे का ख्याल रखना आदि। ये सभी चीजें पार्टनर्स को एक-दूसरे के लिए करनी चाहिए। इससे आपका रिश्ता तो मजबूत होता ही है, साथ ही दोनों के बीच प्रेम भी बढ़ता है। एक अच्छे रिलेशनशिप की ये जरूरत भी है कि उसके दोनों पार्टनर पूरी तरह एक-दूसरे के प्रति ईमानदार हों और एक-दूसरे का अपने से भी ज्यादा ख्याल रखें। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कई छोटी-मोटी बातों को लेकर आपकी प्रेमिका आपसे नाराज हो जाती है। ऐसे में लड़के लोग उन्हें मानने के लिए काफी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार उनकी ये कोशिश रंग नहीं ला पाती। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"610cb33d8ebc3ec24363c90b","slug":"relationship-tips-relationship-tips-four-ways-to-overcome-girlfriends-displeasure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं वे चार तरीके, जिनसे गर्लफ्रेंड की नाराजगी हो सकती हैं पल भर में दूर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ये हैं वे चार तरीके, जिनसे गर्लफ्रेंड की नाराजगी हो सकती हैं पल भर में दूर
Fri, 06 Aug 2021 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
शॉपिंग
- आप अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, और इससे उनकी नाराजगी दूर भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियों को शॉपिंग करना काफी पसंद होता है। आप उन्हें उनकी पसंद की चीजें दिला सकते हैं। इससे आपकी जेब पर जरूर थोड़ा भार पड़ेगा, लेकिन आपकी रूठी गर्लफ्रेंड मान जरूर सकती है।
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : Pixabay
माफी मांग कर
- कहते हैं माफी मांगने से बड़े से बड़े झगड़े तक सुलझ सकते हैं। ऐसा ही कुछ आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपसे गलती हुई है, तो आपको उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। इससे आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा और वे आपको माफ कर सकती हैं। इससे आपका रिश्ता फिर से अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
वादा करके
- शॉपिंग कराना और माफी मांगना तो सही है, लेकिन इसके अलावा आपको एक और चीज करनी चाहिए और वो है वादा करना। आपको अपने पार्टनर को ये वादा करना चाहिए कि अगली बार से वे आपकी वजह से नाराज, गुस्सा या उदास नहीं होंगी। साथ ही आपको ये वादा निभाना भी चाहिए। इससे भी आपका काम बन सकता है।
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
कैंडल लाइट डिनर
- रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें थोड़ा रोमांटिक फील कराएं। इसके लिए आप कैंडल लाइट डिनर करने जा सकते हैं। आप अपनी प्रेमिका की पसंदीदा जगह पर उन्हें कैंडल लाइट डिनर करवाने ले जा सकते हैं। जहां आप उनकी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकते हैं या आप ये सब अपने घर पर भी कर सकते हैं।