फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में हो गए हैं गर्लफ्रेंड से दूर, तो भूलकर भी न पूछें ये सवाल, बिगड़ सकता है रिश्ता

Sun, 09 May 2021 09:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 09 May 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
relationship tips do not forget to ask these questions during lockdown relationship may deteriorate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से भारत में हर दिन ये वायरस लोगों को संक्रमित कर रहा है। ऐसे में कई राज्य सरकारों ने कई जगहों पर लॉकडाउन लगा दिया गया है, जिसकी वजह से लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है। वहीं, इस लॉकडाउन का असर प्यार करने वाले लोगों पर भी पड़ा है। कपल एक-दूसरे से दूर हो गए हैं, जिसकी वजह से अब उनका सहारा सिर्फ मोबाइल फोन और सोशल मीडिया ही है। ऐसे में अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल फोन या वीडियो कॉल पर बात करते हैं, तो कुछ सवाल ऐसे हैं जिन्हें आपको नहीं पूछना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपका रिश्ता तक बिगड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

relationship tips do not forget to ask these questions during lockdown relationship may deteriorate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पुराने पार्टनर के बारे में मत पूछें

  • जब हम अपने पार्टनर से फोन पर बात करते हैं, तो आपस में कई सारी बातें होती हैं। तुमने खाना खाया, तुमने क्या किया, अभी क्या कर रहे हो, घर पर सब कैसे हैं आदि। लेकिन कई बार कुछ लोग गलती करते हैं कि वो अपने पार्टनर से उनके पुराने पार्टनर को लेकर पूछ लेते हैं, लेकिन आप नहीं जानते कि इस सवाल कि वजह से कई बार रिश्तों में खटास आने लगती है। इसलिए इन बातों से दूर रहना चाहिए।
relationship tips do not forget to ask these questions during lockdown relationship may deteriorate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तुम किस-किससे बात करते हो

  • कोरोना काल होने की वजह से ज्यादा कपल एक-दूसरे से मोबाइल या वीडियो कॉल के जरिए ही बात कर रहे हैं। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको ये सवाल नहीं पूछना है कि तुम किस-किससे बात करते हो या तुम अपने किस दोस्त से बात करते हो? ऐसे सवाल रिलेशनशिप में शक पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips do not forget to ask these questions during lockdown relationship may deteriorate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गुस्सा मत करें

  • अब जब लोग अपने पार्टनर से दूर हैं, तो एक-एक चीज को पार्टनर जानते हैं। लेकिन कई बार किसी बात को लेकर बातें इतनी बिगड़ जाती है कि लोग अपने पार्टनर पर गुस्सा करने लगते हैं। लेकिन ये समय बेहद कठिन है, ऐसे में आपको उन पर गुस्सा करने की जगह उन्हें हिम्मत देनी चाहिए। ताकि ये कठिन समय निकल सके और आप फिर से मिल सकें।
विज्ञापन
relationship tips do not forget to ask these questions during lockdown relationship may deteriorate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तुम्हें तो याद नहीं आती होगी मेरी

  • जब ऐसे समय में आप अपने पार्टनर से दूर हैं, तो जाहिर है कि दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की याद आ रही होगी और मिलने को भी मन कर रहा होगा। लेकिन कई बार लोग अपने पार्टनर को चिढ़ाने के लिए मजाक में ये कह देते हैं कि तुम्हें तो मेरी याद नहीं आ रही होगी और तुम अकेले खुश होगी। अब आपने तो ये बात मजाक में कही है, लेकिन कई बार सामने वाला शख्स इस बात को सीरियल ले लेता है। इसलिए आपको ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed