फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: ससुराल वालों के साथ रिश्ता खास बनाने का मौका है त्योहार, जानें कैसे

Sat, 30 Aug 2025 01:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:33 PM IST
सार

Relationship Tips: त्योहार एक ऐसा समय होता है जब सब मिलकर खुशियां बांटते हैं। ऐसे में थोड़े से प्रयास से आप ससुराल वालों के साथ अपने रिश्ते को और गहरा बना सकती हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips Best Time to Strengthen Bond with In-Laws Tips to Build a Special Relationship
परिवार - फोटो : adobe

Relationship Tips: भारतीय संस्कृति में त्योहार केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह रिश्तों को जोड़ने और मजबूत बनाने का भी सुंदर अवसर होते हैं। खासकर शादी के बाद, जब नई बहू अपने ससुराल में पहली बार त्योहार मनाती है तो वह केवल नहीं परंपरा निभा रही होती है, बल्कि रिश्तों में मिठास घोलने का अवसर भी तलाश रही होती है। ससुराल वालों के साथ रिश्ता निभाना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन त्योहार एक ऐसा समय होता है जब सब मिलकर खुशियां बांटते हैं। ऐसे में थोड़े से प्रयास से आप ससुराल वालों के साथ अपने रिश्ते को और गहरा बना सकती हैं।



कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे, उसके बाद दशहरा, फिर करवा चौथ, दिवाली और छठ पूजा है। एक के बाद एक त्योहार बहू को ससुराल वालों के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाने में मदद करेगा, खासकर दिवाली। त्योहार पर अपने ससुराल वालों का दिल जीतने के लिए कुछ आसान प्रयास करने होंगे, जो यहां बताए जा रहे हैं। 

Relationship Tips Best Time to Strengthen Bond with In-Laws Tips to Build a Special Relationship
परंपराओं में भागीदारी दिखाएं - फोटो : Adobe

परंपराओं में भागीदारी दिखाएं

त्योहारों पर ससुराल की परंपराओं और रीति-रिवाजों में सक्रिय भागीदारी दिखाएं। चाहे वह सजावट करना हो, पकवान बनाना हो या पूजा की तैयारी करनी हो, आपका उत्साह देखकर परिवार को खुशी होगी। यह न केवल आपकी इज्जत बढ़ाएगा बल्कि यह संदेश देगा कि आप रिश्तों को दिल से निभाना जानती हैं।

Relationship Tips Best Time to Strengthen Bond with In-Laws Tips to Build a Special Relationship
मिलजुलकर जिम्मेदारियां निभाएं - फोटो : Adobe

मिलजुलकर जिम्मेदारियां निभाएं

त्योहार का समय घर के हर सदस्य के लिए व्यस्त होता है। ऐसे में अगर आप ससुराल के हर सदस्य का बोझ हल्का करने में मदद करती हैं तो यह आपके रिश्तों में विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करेगा। मिलजुलकर जिम्मेदारियां निभाने से आप परिवार का अहम हिस्सा बन जाती हैं। सास, जेठानी या ननद से पूछें कि क्या उन्हें आपकी किसी मदद की जरूरत है। आप त्योहार को स्पेशल बनाने के लिए मिलकर क्या खास कर सकती हैं, इस पर भी विचार विमर्श करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Best Time to Strengthen Bond with In-Laws Tips to Build a Special Relationship
तोहफे और सरप्राइज दें - फोटो : Adobe

तोहफे और सरप्राइज दें

त्योहारों पर उपहार देना भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। ससुराल वालों के लिए उनकी पसंद को ध्यान में रखकर छोटे-छोटे गिफ्ट या सरप्राइज तैयार करें। यह भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है।

विज्ञापन
Relationship Tips Best Time to Strengthen Bond with In-Laws Tips to Build a Special Relationship
पर्व साथ मनाएं  - फोटो : Adobe

पर्व साथ मनाएं 

अक्सर नई दुल्हन त्योहार के मौके पर अपने मायके को याद करती हैं और उनके साथ त्योहार मनाना चाहती हैं। वहीं कुछ महिलाएं अपने पति और बच्चों तक पर्व का उत्साह दिखाती हैं। लेकिन त्योहार पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करना भी जरूरी है। सबको एक साथ खेल, गाने या डिनर पर शामिल करने का प्रयास करें। जब परिवार हंसी-खुशी एक साथ समय बिताता है, तो रिश्तों की दीवारें और भी मजबूत हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed