फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में रचाई है शादी, तो अब छोड़ दें ये आदतें, नहीं तो बिगड़ सकता है रिश्ता

Tue, 11 May 2021 09:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 May 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
relationship tips After marriage these mistakes can spoil the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

देश में हालात सामान्य नहीं हैं, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से हर कोई परेशान है। इन सबके बीच देश में कई ऐसे कपल हैं, जो शादी के पवित्र बंधन में भी बंध रहे हैं। जब किसी शख्स की शादी होती है तो उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं। ऐसे में कई लोग तो अपने इस नए रिश्ते को काफी अच्छे से निभाते हैं, लेकिन कई लोगों की कुछ आदतें होती हैं जिनकी वजह से उनका ये नया रिश्ता बिगड़ तक जाता है। तो चलिए आपको उन आदतों के बारे में बताते हैं।

relationship tips After marriage these mistakes can spoil the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इस मुश्किल वक्त में साथ निभाएं

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो खुद को अकेला रखना पसंद करते हैं। लेकिन जब आपकी शादी हो जाती है तो आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है और आपको अपने साथ-साथ अपने पार्टनर का भी ख्याल रखना होता है। वहीं, अभी वक्त वैसे भी मुश्किलों भरा है। इसलिए ऐसे समय में अगर आपकी नई शादी हुई है, तो आपको अपने पार्टनर का खास ख्याल रखना चाहिए।
relationship tips After marriage these mistakes can spoil the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गुस्सा न करें

  • कई लोग गुस्सा काफी करते हैं। यहां तक कि छोटी सी बात को लेकर ये लोग बैठ जाते हैं और फिर इनका काफी गुस्सा देखने को मिलता है। लेकिन अगर आपकी नई शादी हुई है तो आपको भूलकर भी गुस्सा नहीं करना चाहिए। इससे आपके पार्टनर के सामने आपकी खराब छवि बनती है, जिसके चलते आपका रिश्ता तक बिगड़ सकता है। इसलिए इससे बचना ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips After marriage these mistakes can spoil the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ताने मारना गलत

  • आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो बिन बात के लोगों को ताने मारते हैं। ऐसे में अब जब आपकी शादी हो चुकी है तो आपको अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए, नहीं तो इसका सीधा असर आपके इस नए रिश्ते पर पड़ सकता है। इसलिए आपको अपनी इस आदत को बदलना चाहिए।
विज्ञापन
relationship tips After marriage these mistakes can spoil the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विश्वास जरूरी

  • जब आप किसी के साथ शादी के नए रिश्ते में बंधते हैं, तो आपको अपने पार्टनर पर विश्वास करना जरूरी है। लेकिन कई लोग जल्दी से किसी पर विश्वास नहीं कर पाते हैं। लेकिन जब आपकी शादी हो जाती है तो आपको अपने पार्टनर पर तो विश्वास करना ही चाहिए, क्योंकि एक-दूसरे पर विश्वास करने से रिश्ता मजबूत होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed