कई बार हम किसी के साथ एकतरफा रिलेशनशिप में पड़ जाते हैं जबकि दूसरा व्यक्ति ऐसा कुछ नहीं सोच रहा होता। ऐसी स्थिति में जब हमारा भ्रम टूटता है और हम हकीकत का सामना करते हैं तो हमें बेहद दुख पहुंचता है। दरअसल, कई लोग मन ही मन किसी से प्यार कर बैठते हैं, उसके साथ होने वाली बातचीत और घूमने-फिरने को रिलेशनशिप समझ लेते हैं जबकि दूसरे व्यक्ति के मन में ऐसा नहीं चल रहा होता है। ऐसे में एकतरफा प्यार और रिलेशनशिप बेहद परेशान करता है और वक्त भी बर्बाद होता है। आइए एक तरफा प्यार के कुछ संकेत आपको बताते हैं..
{"_id":"5d8ef8de8ebc3e93c02b086d","slug":"relationship-tips-4-sign-of-one-sided-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलेशनशिप टिप्स: चार संकेत जो बताते हैं एकतरफा है आपका प्यार","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिलेशनशिप टिप्स: चार संकेत जो बताते हैं एकतरफा है आपका प्यार
Sat, 28 Sep 2019 05:39 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 28 Sep 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
relationship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
relationship
- फोटो : pexel
अगर आप किसी व्यक्ति को खूब तवज्जो देते हैं और आपके मन में उसके लिए प्यार होता है। या फिर आप दिल ही दिल उसे खूब चाहते हैं और तवज्जो देते हैं जबकि वह आपको उपेक्षित करता है या फिर आपको टॉप प्रायोरिटी में नहीं रखता है तो समझ लीजिए वह आपसे प्यार नहीं करता। आप ही उसके साथ एक तरफा प्यार और रिलेशनशिप में हैं। ऐसे रिश्ते को फौरन खत्म करें और आगे बढ़ जाएं।
relationship
- फोटो : social media
अगर आपका पार्टनर आपके साथ होने वाले छोटे-मोटे झगड़ों को सुलझाने में कोई रुचि नहीं रखता तो समझ लीजिए कि आप उसके साथ एकतरफा रिलेशनशिप में हैं। किसी भी रिश्ते के लिए ऐसी स्थिति अच्छी नहीं है और ऐसे रिश्ते से फौरन बाहर निकल जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship
अगर आपका पार्टनर आपको उपेक्षित करता है और छोटी-मोटी समस्याओं के बाद भी आपके साथ बातचीत नहीं करता तो समझ लीजिए कि आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और आप उसके साथ एकतरफा रिलेशनशिप में हैं। ऐसी स्थिति में रिश्ते को फौरन खत्म कर दें।
विज्ञापन
relationship
अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेहद कंफ्यूज हैं और आपको इस बात का पता नहीं चल पा रहा कि वह आपसे वाकई में प्यार करता कि नहीं तो यह स्थिति भी बेहद गंभीर है। आपको अगर लग रहा है कि आपका पार्टनर आपको तवज्जो ही नहीं देता और हर बार उपेक्षित करता है तो आपका और उसका रिलेशनशिप एक तरफा चल रहा है और आपको फौरन इससे बाहर निकल जाना चाहिए।