Relationship Tips :
अदाएं देखने बैठे हो क्या आईने में अपनी
दिया है जिसने तुम जैसे को दिल उस का जिगर देखो।
बेखुद देहलवी
अदाओं का जिक्र हो तो महिलाओं का नाम आना लाजमी है। लेकिन इसी अदा पर फिदा हो जाने वाले पुरुषों का जिक्र भी जरूरी है। यह फिल्मी डायलॉग तो सुना ही होगा?
इसी अदा पर तो दिल हार बैठे हैं...
सवाल है कि आखिर किस अदा पर लोग फिदा हो जाते हैं? हर पुरुष की पसंद अलग-अलग हो सकती है लेकिन महिलाओं की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो ज्यादातर पुरुषों को आकर्षित करती हैं। महिलाओं की ये आदतें सिर्फ बाहरी सुंदरता से नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, व्यवहार और सोच से जुड़ी होती हैं। बाहरी सुंदरता तो कुछ समय के लिए ही आकर्षित करती हैं लेकिन असली खूबसूरती स्वभाव, आत्मविश्वास और सोच में होती है। आइए जानते हैं महिलाओं की उन आदतों या अदाओं के बारे में जो ज्यादातर पुरुषों को इम्प्रेस करती हैं।