फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिप्स: शादी  के लिए हो रहे हैं तैयार तो पहले खुद से करें ये सवाल

Fri, 20 Dec 2019 08:26 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 20 Dec 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Relationship love and marriage tips for couples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी हर किसी के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है। शादी सिर्फ दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का आत्मीय मिलना होता है। अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो आपको शादी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जरूर जानना चाहिए। अक्सर हमें शादी को लेकर कई तरह के सवाल परेशान करते हैं। इन सवालों के जवाब जानना बेहद जरूरी है।


 
Relationship love and marriage tips for couples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी करने से पहले आप भीतर से इस बात को जान लें कि आप शादी के लिए कितने तैयार हैं। अगर आपको लग रहा है कि अभी आप शादी के लिए तैयार नहीं है तो घर वालों के दबाव या सामाजिक दबाव में बिल्कुल भी शादी नहीं करें। आप चाहें अरेंज मैरिज करें या चाहे लव आपके भीतर से शादी को लेकर हां की आवाज आनी चाहिए।

 
Relationship love and marriage tips for couples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी चाहे अरेंज हो या फिर लव दोनों में ही कई तरह की परेशानियां आती हैं। मसल अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो हो सकता है कि आपका परिवार उसके लिए राजी न हो ऐसे में अपने परिवार को प्यार से मनाएं। जबकि वहीं अगर आपकी अरेंज मैरिज हो रही हो तो उसकी अपनी चुनौतियां होती हैं। इसलिए शादी से पहले आप अपने पार्टनर और उसके परिवार के बारे में पूरी जानकारी ले लें, क्योंकि हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर खूबसूरत होने के साथ ही आर्थिक तौर पर भी स्वतंत्र हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship love and marriage tips for couples
couple end marriage - फोटो : Social Media
अगर आप अरेंज मैरिज कर रहे हैं तो अपने पार्टनर को समझने के लिए उसे वक्त दें और अपनी सारी परेशानियों और उलझनों को लेकर उससे खुलकर बातचीत करें। दरअसल लव मैरिज में जहां आप अपने पार्टनर को अच्छे से जानती हैं वहीं अरेंज मैरिज में आपको पार्टनर के बारे में जानना होता है क्योंकि शादी को परिवार ने तय किया होता है। आपको अपने पार्टनर के विचारों और सोच के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है। अगर आपको लगता है कि आपके पार्टनर और आपकी सोच में जमीन-आसमान का फर्क है और आपकी नहीं निभेगी तो आप साफ तौर पर मना कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed