जब लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो प्यार के साथ ही कभी-कभी विवाद, छोटी मोटी नोकझोंक होना आम बात होती है। साथ रहने के दौरान पति पत्नी हों या प्रेमी जोड़ा अक्सर किसी न किसी बात पर एक दूसरे से नाराज हो सकते हैं। प्यार में नाराजगी और रूठना मनाना प्यार को मजबूत करता है। लेकिन कभी कभी यहीं नोंकझोंक बड़ी लड़ाई-झगड़ों में बदलने लगते हैं। अगर इन लड़ाई झगड़े की वजह जानकर समय रहते उन्हें सुलझाया न जाए तो ब्रेकअप की नौबत आ सकती है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि आप और आपके पार्टनर के बीच झगड़े की असली वजह क्या है। यहां ध्यान देने वाली बात यह कि कपल्स के बीच झगड़े की वजह पैसे न बनें। रुपये पैसे की वजह से होने वाले झगड़े रिश्ते में कड़वाहट ला सकते हैं। चलिए जानते हैं कि रुपये पैसों को लेकर कपल्स के बीच झगड़े की क्या वजह होती हैं, ताकि समय रहते उन्हें सुलझाया जा सके।
Relationship Issues: कपल्स के बीच रुपये-पैसों को लेकर होती है अक्सर लड़ाई, तो ये हैं चार वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी से अपने परिवार पर पैसे व्यय करना
पति और पत्नी मिलकर कमाते हों या दोनों में से एक कमाता है लेकिन अगर कोई एक पार्टनर बिना दूसरे को बताएं अपने परिवार पर पैसा व्यय करता हों। उनको गिफ्ट देता हो या परिवार की मदद के लिए छिपा कर पैसे देता हो तो उनका पार्टनर नाराज हो सकता है। इससे कपल के बीच झगड़े बढ़ सकते हैं। इसलिए परिवार की मदद करनी हो या किसी बाहरी पर पैसे खर्च करने हों तो भी अपने पार्टनर से छुपाए नहीं।
खर्चे बढ़ा सकते हैं विवाद
अगर कोई एक कमाता हो या दोनों कमाई करते हों तब भी उनके बीच रुपये पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। पति और पत्नी में से अगर कोई एक ज्यादा खर्चीला हो या अगर एक परिवार की जिम्मेदारी को सेविंग के लिए अपनी सैलरी लगा देते हो और दूसरा निजी खर्च में पैसे व्यय करता हो तो झगड़े बढ़ सकते हैं। दोनों को मिलकर पैसे जमा करने चाहिए। निजी खर्च करने से पहले साथी के बारे में भी सोचना चाहिए।
पार्टनर पर जिम्मेदारी का बोझ
महंगाई के इस दौर में घर खर्च और जरूरतों को पूरा करने के लिए पति और पत्नी दोनों को कमाना पड़ता है। लेकिन जब आर्थिक जिम्मेदारी का बोझ किसी एक पर आता है तो हो सकता है कि उसके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट आ जाए। ऐसे में जब आप उनसे खर्चों और अन्य कामों के लिए पैसों की मांग करते हैं तो वह नाराज हो सकते हैं या झगड़े की स्थिति भी बन सकती हैं। इसलिए पार्टनर के हालात को समझने का प्रयास करें और हर संभव मदद करें।
उधार लेना
पति-पत्नी पैसों के लेनदेन या उधारी को लेकर झगड़ सकते हैं। पति या पत्नी में से किसी एक को उधार लेने की आदत हैं तो दूसरे को परिवार और समाज के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है।