फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Married Life: नई-नई हुई है शादी तो अभी से अपना लें खुशहाल दांपत्य के कुछ नियम, रिश्ता बनेगा मजबूत

Wed, 16 Apr 2025 04:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Apr 2025 04:12 PM IST
सार

क्या आपकी हाल ही में शादी हुई है और आप समझ नहीं पा रहीं कि कैसे अपने रिश्ते को मजबूत बनाया जाए, तो अपनी मैरिज को हैप्पी बनाने के लिए कुछ नियम अपना लें।

विज्ञापन
Relationship Advice and Happy Married Life Rules For Newlywed Couples in hindi
कपल - फोटो : Adobe

यशस्वी यादव



शादी उम्र भर का कमिटमेंट है। आज के युवा इसी कमिटमेंट से डरते हैं। उन्हें डर होता है कि एक दिन उनके प्यार भरे रिश्ते का स्पार्क खत्म हो जाएगा और वे अलग हो जाएंगे। यही वजह है कि कई लोग शादी ही नहीं करना चाहते। लेकिन अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आप समझ नहीं पा रही हैं कि कैसे अपने रिश्ते में प्यार को जिंदा रखा जाए तो कुछ आसान से नियम अपनाकर अपनी मैरिड लाइफ को खुशहाल बना लें।

वक्त निकालें

शादी के बाद कई लोग व्यस्त दिनचर्या के कारण अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। हालांकि एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद जरूरी है। आप साथ में रिफ्रेशिंग एक्टिविटीज करें, जैसे कि डिनर करना, वीकेंड पर घूमने जाना या फिर घर पर बैठकर फिल्म देख सकती हैं। आप कुछ समय निकालकर शाम को वॉक पर भी जा सकती हैं और एक-दूसरे से दिन भर के बारे में बात कर सकती हैं। इससे भी आपके बीच रिश्ता मजबूत होगा। ये छोटे-छोटे पल आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

Relationship Advice and Happy Married Life Rules For Newlywed Couples in hindi
तारीफ करें, झिझके नहीं - फोटो : Adobe

तारीफ करें, झिझके नहीं

साथी की तारीफ करना न केवल उन्हें खास महसूस कराता है, बल्कि आपके रिश्ते को भी मजबूत बनाता है। जब आप अपने जीवन-साथी के गुणों की या उनके अंदाज की तारीफ करती हैं तो यह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इससे वह आपके प्रति अधिक जुड़ाव महसूस करते हैं और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ता है। एक-दूसरे के लिए समय निकालने से आपका रिश्ता गहरा होता है और आपसी जुड़ाव मजबूत होता है।

Relationship Advice and Happy Married Life Rules For Newlywed Couples in hindi
मन की बातें कहें - फोटो : Adobe stock

मन की बातें कहें

इस रिश्ते में मतभेद या तनाव की स्थिति भी कभी-कभी उत्पन्न होती है। ऐसे समय में धैर्य रखना बहुत जरूरी होता है। जब आप धैर्य रखती हैं और अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करती हैं तो इससे आपके रिश्ते में स्थिरता आती है। अगर किसी बात पर बहस हो भी जाए तो जल्दबाजी में कोई भी बात बोलने से पहले संयम से काम लें और समस्या को शांति से हल करने का प्रयास करें। इसके अलावा आपके दिमाग में जो भी विचार चल रहे हों, उनको खुल कर अपने साथी के सामने रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Advice and Happy Married Life Rules For Newlywed Couples in hindi
सम्मान है नींव - फोटो : Adobe

सम्मान है नींव

हर रिश्ते में सम्मान होना बहुत जरूरी है। जब आप अपने साथी का सम्मान करती हैं तो इससे उनका आत्मसम्मान बढ़ता है और वह आपके प्रति अधिक आकर्षित महसूस करते हैं। एक-दूसरे के प्रति प्यार और आदर दिखाना, विचारों की कद्र करना और भावनाओं को समझना रिश्ते को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। मैरिज को हैप्पी मैरिड लाइफ बनाने के लिए आपको हर वक्त एक-दूसरे का साथ देने की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक-दूसरे को समझने और सम्मान देने की जरूरत होती है। साथी की छोटी-छोटी बातों का समझना आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है।

विज्ञापन
Relationship Advice and Happy Married Life Rules For Newlywed Couples in hindi
असहमति होना तो सामान्य बात है - फोटो : Adobe

असहमति होना तो सामान्य बात है

रिलेशनशिप काउंसलर रुकैया जीरापुर बताती हैं, मैरिज को हैप्पी मैरिड लाइफ बनाने के लिए सबसे अहम है, व्यस्त जीवन में से अपने रिश्ते के लिए समय निकालना। महीने दो महीने में डेट नाइट प्लान करें और क्वालिटी समय साथ बिताएं। जब आप एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह समय बिताते हैं तो आपका रिश्ता और ज्यादा गहरा होता है। ये छोटे-छोटे प्रयास रिश्ते को धीरे-धीरे आकार देते हैं। आप शादी के बाद अपनी रुचियों, शौक और लक्ष्यों को तवज्जो दें, क्योंकि जब आप व्यक्तिगत रूप से खुश होंगी, तभी अपने रिश्ते को बेहतर बना पाएंगी। कभी-कभी रिश्ते में असहमति होना सामान्य बात है, लेकिन इसे रिश्ते के बिगड़ने की वजह न बनने दें और समय रहते समाधान कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed