प्यार और एहसास से भरे रिश्ते जिसमें कभी किसी शक की गुंजाइश ना हो अचानक एक लंबे समय बाद भी खात्में की तरफ बढ़ जाते हैं। लोग वक्त के साथ बदल जाते हैं और उसके साथ वो प्यार और उसका एहसास भी दम तोड़ देता है। ऐसे में कोई भी ये सोचने पर मजबूर हो जाता है कि ऐसा क्या हुआ होगा जिससे बरसों पुराना रिश्ता एक झटके में टूट गया। यहां कुछ ऐसी ही वजहों के बारे में बात करते हैं जो जाने अनजाने वजह बन गए होंगे बरसों पुराने रिश्ते को खत्म करने के लिए।
क्या इन वजहों से झूठ गया पुराने लोगों का साथ?
2 या 5 साल नहीं बल्कि 10 या 20 साल का रिश्ता भी कई बार अचानक ही एक ऐसे मोड़ पर पहुंच जाता है जहां से उसे आगे ले जाना मुश्किल हो जाता है। कई बार सेक्स के ना होने या फिर कम होने की वजह से भी पार्टनर की दूसरे में दिलचस्पी कम हो जाती है और रिश्ते खत्म हो जाते हैं।
क्या इन वजहों से झूठ गया पुराने लोगों का साथ?
एक खूब खर्च करने वाला है तो दूसरा पैसा बचाने में भरोसा रखता है ऐसे में पैसा कई बार वजह बन जाता है रिश्तों में खटास लाने के लिए।
क्या इन वजहों से झूठ गया पुराने लोगों का साथ?
कई बार बातचीत की कमी, एक दूसरे के बारे में जानने की इच्छा ना होना भी दूरियों का कारण बनता है। दोनों ही लोग बात करना बंद कर दें तो रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाता है।
क्या इन वजहों से झूठ गया पुराने लोगों का साथ?
कभी-कभी समझौतों की भी जरुरत होते है रिश्तों चलाने के लिए। ऐसे में अगर एक झुकने के लिए मना कर दें तो चीजें बिगड़ जाती हैं।